Categories: Featured

लॉकडाउन में हुए बेरोज़गार तो नहीं मानी हार, शुरू की खेती-बाड़ी हुई अच्छी-खासी कमाई

महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में हर किसी ने बहुत कुछ साहा है। किसी की आर्थिक स्थिति ख़राब हुई तो किसी का काम धंधा चौपट हुआ। बुरा समय किसी की भी ज़िन्दगी में आ सकता है। लेकिन उस मुश्किल समय में कैसे हिम्मत से काम लेना है और उम्मीद नहीं छोड़नी, इसका सन्देश देती है राजस्थान के बीकानेर शहर के विजय शर्मा की कहानी।

बुरे समय की सबसे ख़ास बात यही होती है कि वह निकल जाता है। इस बुरे समय में हमें हार नहीं माननी चाहिए। पेशे से स्विमिंग कोच विजय शर्मा ने पिछले साल बुरा समय देखा। लॉकडाउन के बाद से जिस स्विमिंग पूल में वो कोचिंग देते थे, वो बंद हो गया। दो बच्चे के पिता विजय के लिए आमदनी का यही ज़रिया था।

लॉकडाउन में हुए बेरोज़गार तो नहीं मानी हार, शुरू की खेती-बाड़ी हुई अच्छी-खासी कमाई

विजय की हालत काफी खस्ता हो गयी थी। बच्चों को खाना नहीं मिल रहा था। हालात मुश्किल थे और उन्हें नहीं पता था कि उन्हें घर चलाने के लिए अब क्या करना चाहिए। घर में खाली बैठे विजय ने समय काटने के लिए अपने गार्डन में दो फूल के पौधे लगाए। कुछ दिनों में ये फूल बड़े हुए और इसके साथ ही विजय के दिमाग में एक आईडिया ने जन्म लिया। उन्होंने अपनी गार्डनिंग को विस्तार देने का मन बना लिया।

कुछ बड़ा करने के लिए आपके हौसले भी बड़े होने चाहिए। विजय की आमदनी बहुत ज़्यादा नहीं हुई है। पिछले 6 महीनों में उन्होंने सिर्फ़ 75 हज़ार रुपये कमाए, लेकिन उन्हें अपनी मेहनत पर पूरा यकीन है। वो आशा भरे लहज़े में कहते हैं, “ये मेरा फ़र्स्ट एक्सपीरियंस था, अभी सब सीखा है, मुझे यकीन है धीरे-धीरे ये बढ़ेगा।

लगन से की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। समय बदलते ज़रा भी वक्त नहीं लगता है। आपको बुरे वक्त में बस कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। मेहनत का फल और समस्या का हल देर से ही सही पर मिलता ज़रूर है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago