Categories: Politics

भाजपा नेत्री द्वारा थप्पड़ कांड में दोनों के खिलाफ हुई FIR , जाने क्या है पूरा मामला

भाजपा नेत्री द्वारा बालसमंद के उक्त अधिकारी को पीटने का मामले ने राजनीति के गलियारों में खूब धूम मचाई , उक्त अधिकारी को थप्पड़ व जूते से पिटाई करने का यह मामला हिसार के बालसमंद का है जहां सोनाली फोगाट दौरे पर रही , जहां किसानों के लिए एक शेड बनाने को को लेकर यह विवाद हुआ

वही इस विवाद ने तूल पकड़ लिया किसी बात से नाराज होकर सोनाली फोगाट ने बालसमंद सचिव को थप्पड़ व जूतों से पीटना शुरू कर दिया , इसी बीच विपक्ष ने भी आग में घी डालने का काम बखूबी निभाया वही मामले के तूल पकड़ता देख मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हरकत में आए

भाजपा नेत्री द्वारा थप्पड़ कांड में दोनों के खिलाफ हुई FIR , जाने क्या है पूरा मामला

और उन्होंने अब जिले के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है.इस प्रकरण में एसएसपी गंगा राम पुनिया ने बताया कि मार्किट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह की शिकायत पर सोनाली फौगाट व उनके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 147, 149 , 332 , 353 , 186 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं,

वहीँ भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट की शिकायत पर सचिव सुलतान सिंह के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 354 व 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। अब इन दोनों केसों की जांच की जा रही हैं।

देर रात सोनाली फोगाट ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मार्केट कमेटी के सचिव ने उन्हें अपशब्द कहे और उनके साथ बदतमीजी की और गालियां दी, जिसके बाद उन्होंने उसे सबक सिखाने के लिए उसकी पिटाई की. उसे ये अहसास करवाया कि महिलाओं का सम्मान करना कितना जरूरी है

.इस घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस ने राज्य की खट्टर सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि खट्टर सरकार के नेताओं के घटिया कारनामे. मार्केट कमेटी सचिव को जानवरों की तरह पीट रही हैं

आदमपुर, हिसार की भाजपा नेता. क्या सरकारी नौकरी करना अब अपराध है? क्या सीएम मनोहर लाल खट्टर कार्रवाई करेंगे? क्या मीडिया अब भी चुप रहेगा. वही फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा सभा के पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार घमंड में चूर हो चुकी इस तरह का व्यवहार अमाननीय हैं । फिलहाल अभी मामले की जांच की जाएगी ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago