Categories: Featured

इस तरीके से पहले ही जान सकते हैं कितनी बची है LPG सिलेंडर में गैस, बेहद आसान है तरीका

सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों के बीच एक सिलेंडर को महीनों चलाना मुश्किल हो जाता है। घर में अचानक रसोई गैस का खत्म हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है। हममें से लगभग सभी के घर में यह स्थिति आ ही जाती है। ऐसे में यदि हमारे पास दूसरा सिलेंडर बैकअप में है तब तो कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन यदि एक ही हो या दूसरा भी खाली तो परेशानी बढ़ जाती है। वैसे भी रसोई गैस का इस्तेमाल भारत में अब काफी घरों में होने लगा है।

हर शख्स चाहता है कि सिलेंडर ज्यादा से ज्यादा चले, इसलिए आपको इसे ज्यादा चलाने की तरकीबें भी मालूम होनी चाहिए। उज्ज्वला गैस योजना के जरिए मोदी सरकार ने सिलेंडर गांव-गांव तक पहुंचा दिया है। ऐसे में कई बार सिलेंडर रात में खत्म हो जाता है, जब हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है कि हम जल्द ही भरा लें। शहरों की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तो सिलेंडर भराने के लिए भी टाइम नहीं होता।

इस तरीके से पहले ही जान सकते हैं कितनी बची है LPG सिलेंडर में गैस, बेहद आसान है तरीका

अक्सर लोग उसे हिलाकर ही अंदाजा लगा लेते हैं कि सिलेंडर में इतनी गैस बची होगी, लेकिन ये तरीका एकदम गलत है। कभी चाय बन रही है और सिलेंडर खत्म हो गया। ऐसे हालात में अगर दूसरा सिलेंडर नहीं है तो चाय मजा किरकिरा तो हुआ ही साथ ही सिलेंडर भराने की टेंशन अलग पैदा हो गई। आपके सिलेंडर में कितनी गैस है यह पता करने के लिए सबसे पहले एक कपड़े को पानी में भिंगोकर गीला कर लें।

जब भी नया सिलेंडर लगाते हैं तो पहले ठीक चलता है। फिर जैसे-जैसे चूल्हे में आंच कम आने लगती है, तो आप अंदाजा लगा लेते हैं कि अब सिलेंडर को बदलने का समय आ गया है। गीले कपड़े से सिलेंडर में एक मोटी रेखा खींच लें। इसके बाद 10 मिनट इंतजार करें। अब आपके सिलेंडर का जो भाग खाली होगा वहां का पानी जल्दी सूख जाएगा और जहां तक गैस होगी वहां का पानी देर से सूखेगा।

सिलेंडरों को कभी हिलाना नहीं चाहिए। यह गलत तरीका है और खतरनाक भी। जो तरीका हमने आपको बताया है इस तरीके से आप आसानी से अपने सिलेंडर में गैस की मात्रा का पता लगा सकते हैं। दरअसल, सिलेंडर का खाली हिस्‍सा गर्म होता है इसलिए खाली हिस्से का पानी जल्दी सूखता है और गैस से भरा हुआ हिस्सा ठंडा होता है इसलिए गर्म हिस्से का पानी देर से सूखता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago