Categories: Featured

नौकरी छोड़ यूट्यूब से लिया ये अनोखा आइडिया, छत पर इस चीज की खेती कर कमा रहे लाखों रुपये

आइडिया आपको कहीं से भी मिल सकता है। बस आपको उस आइडिया पर काम करने की ज़रूरत होती है। हिसार में रहने वाले दो युवा किसानों ने अपने घर की छत पर केसर की खेती कर लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है। क्योंकि अभी तक हमारे देश में केसर की खेती जम्मू-कश्मीर में ही की जाती थी। लेकिन इन किसानों ने एक अनोखी विधि से केसर उगा कर लगभग 6 से 9 लाख रुपये का मुनाफा कमाकर सभी को हैरत में डाल दिया है।

अगर किसी चीज़ में कभी – कभी कुछ बदलाव किये जाएं तो यह हमें बहुत फायदा देता है। लॉकडाउन के दौरान इन किसानों ने ऐयरोफोनिक पद्धति का इस्तेमाल कर ये करिश्मा दिखाया है। बता दें कि अभी तक इस पद्धति का उपयोग ईरान, स्पेन, चीन में केसर की फसल तैयार करने के लिए की जाती थी। वहीं हमारे देश भारत में सबसे अधिक केसर की खेती जम्मू में की जाती है और इसका सप्लाई देश ही नहीं विदेश में भी होती है।

नौकरी छोड़ यूट्यूब से लिया ये अनोखा आइडिया, छत पर इस चीज की खेती कर कमा रहे लाखों रुपये

इन किसानों के द्वारा किए गए अनोखे काम ने ये साबित कर दिया है कि मेहनत, निष्ठा, लग्न से कोई भी कार्य करें, तो बड़े से बड़ा काम आसान हो जाता है। नवीन और प्रवीण नामक ये दोनों सगे किसान भाई केसर की खेती के लिए सभी जानकारी गूगल और यूट्यूब के माध्यम से ली। इसके बाद ये दोनों केसर के बीज 250 प्रति किलो के हिसाब से ये दोनों जम्मू से लाए।

लॉकडाउन में ट्रायल के तौर पर अपने घर में 15 गुणा 15 साइज के कमरे की छत पर केसर की खेती की शुरुआत की और इस प्रोजेक्ट को अगस्त से नवंबर 2020 तक पूरा कर लिया। ट्रायल के दौरान नवीन और प्रवीण ने 100 किलो से भी अधिक केसर की खेती की, जिसमें से करीब डेढ़ किलो केसर की पैदावार हुई। पहली बार केसर की खेती से इन किसानों को 6 से 9 लाख रुपये का फायदा हुआ। इन दोनों भाइयों का कहना है कि ये प्रोजेक्ट लगाकर हरियाणा का किसान अपनी आय दोगुनी कर सकता है।

वर्तमान में अनेकों युवा खेती की तरफ अपना रुझान दिखा रहे हैं। इन दोनों भाईओं से काफी लोग प्रेरणा भी ले रहे हैं। आज अनेकों लोग खेती कर अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago