Categories: Faridabad

व्यस्त सड़कों में शुमार सोहना रोड के हैं जर्जर हालात, अधिकारियों का नहीं है ध्यान

शहर की व्यस्त सड़कों में शुमार सोहना रोड इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। बल्लभगढ़ से टोल रोड को लिंक करने वाली यह सड़क पिछले काफी समय से टूटी हुई है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


दरअसल, एनआईटी 86 के विधायक नीरज शर्मा ने हाल ही में बल्लभगढ़ सोहना रोड का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के आदेश दिए। ‌

व्यस्त सड़कों में शुमार सोहना रोड के हैं जर्जर हालात, अधिकारियों का नहीं है ध्यान

यह सड़क टोल रोड भी है। यहां एक निजी कंपनी के द्वारा लोगों से टोल वसूला जाता है परंतु टोल के बावजूद भी लोगों को उचित सुविधा नहीं मिल पाती है। यह सड़क बल्लभगढ़ को गौंछी, सरूरपुर, पाली, धौज तथा अन्य गांव से जोड़ती है।

आपको बता दें कि यह सड़क टूटी हुई है तथा इस सड़क पर अनगिनत गड्ढे है। सड़क की शिकायत के बावजूद भी कोई उचित कार्यवाही नहीं हो पाती है। जानकारी के मुताबिक यह सड़क नगर निगम तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के बीच फस कर रह गई है। पीडब्ल्यूडी कई बार इस सड़क को लेकर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर चुका है परंतु इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है।

बरसात के दिनों में हालात बद से बदतर हो जाते हैं। सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र से लेकर नागर चौक तक घुटनों तक पानी भर जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


गौरतलब है कि यह सड़क रिहायशी क्षेत्रों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों से भी जुड़ती है परंतु फिर भी प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है। एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा इस सड़क के विषय को कई बार प्रमुखता से उठा चुके हैं। ‌

हाल ही में नीरज शर्मा के द्वारा अधिकारियों के साथ इस विषय पर बैठक भी हुई तथा इससे पहले भी कई बार विधायक सरकार से इस बात की गुहार लगा चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago