Categories: Faridabad

बिजली विभाग के जेई पर लगे गंभीर आरोप, सीएम विजिलेंस से जांच की मांग

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के बल्लभगढ़ कार्यालय के सब डिवीजन से घोटाले का एक नया मामला सामने आया है जहां सेक्टर 58 इंडस्ट्रियल एरिया में कार्यरत जेई जोगिंदर कुमार पर हेराफेरी करने के आरोप लगे हैं। इस बात की शिकायत एक उपभोक्ता के द्वारा सीएम विजिलेंस को दी गई है।


शिकायतकर्ता के मुताबिक जेई जोगिंदर सिंह पर निगम के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर ओरिजिनल रजिस्ट्री की स्कैनिंग कॉपी पर हेरफेर कर अवैध कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन देने के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता ने सब डिवीजन में कार्यरत दो अन्य कर्मचारी निर्मल और करतार कमल पर भी हेराफेरी के आरोप लगाए हैं।

बिजली विभाग के जेई पर लगे गंभीर आरोप, सीएम विजिलेंस से जांच की मांग

सीएम विजिलेंस को दी शिकायत के अनुसार बाईपास, जाजरू, केल गांव की कुछ अवैध कॉलोनियों में जोगिंदर लोगों से भारी रकम वसूल कर मीटर लगवाता है। यह गोरखधंधा कई सालों से चल रहा है। जो लोग जोगिंदर को रिश्वत नहीं देते वह उनका मीटर लगाने का काम नहीं करता तथा उनकी फाइलें पास नहीं होने देता है।

जानकारी के अनुसार जोगिंदर काफी लंबे समय से सब डिवीजन में कार्यरत है, इसलिए अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर लोगों से भारी रकम वसूल रहा है। ‌ शिकायतकर्ता ने सीएम विजिलेंस से इस विषय में कमेटी गठित कर जांच करने का अनुरोध किया है।

शिकायतकर्ता द्वारा सीएम विजिलेंस को पत्र लिखकर इस विषय की जानकारी दी गई है। शिकायतकर्ता ने जेई जोगिंदर पर निगम अधिकारियों के साथ मिलीभगत के भी आरोप लगाए हैं।

आपको बता दे कि इससे पहले भी बिजली विभाग से घोटाले के कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें घरेलू इस्तेमाल के लिए प्रयोग होने वाले मीटर का खंभे पर लगाने के लिए लाखों रुपए का हेरफेर करना भी शामिल है।

ऐसे में यह सोचने का विषय है कि कब तक सीएम विजिलेंस की टीम इसकी जांच करती है और कब तक आरोपी को सजा मिल पाती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago