Categories: India

किसानों के साथ संवाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया दिलचस्प खुलासा, बोले बहकावे में ना आए

तीन कृषि कानूनों के विरोध के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्नतीशील किसानों के साथ संवाद के दौरान एक बेहद ही दिलचस्प बात कही। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को पंचकूला में राज्यभर के उन्नतिशील किसानों के साथ संवाद कर रहे थे। सीएम ने बताया कि उनके दिन की शुरुआत खेत खलिहान से ही होती है।


मनोहरलाल ने कहा, सुबह बिस्तर छोड़ने के बाद वह सीएम निवास पर बोई गई जैविक सब्जियों की देखभाल करने जाते हैं। उनमें पानी भी लगाते हैं। उसके बाद सैर और योग करते हैं। फिर उनकी बाकी दिनचर्या आगे बढ़ती है। उन्होंने तीन कृषि कानूनों का विरोध करने वालों को संदेश दिया है कि वह विपक्षी राजनीतिक लोगों के बहकावे में न आएं।

किसानों के साथ संवाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया दिलचस्प खुलासा, बोले बहकावे में ना आएकिसानों के साथ संवाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया दिलचस्प खुलासा, बोले बहकावे में ना आए

चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में इन दिनों जैविक सब्जियों की पैदावार हो रही है। इनमें खीरा, टमाटर, भिंडी, घिया, तोरई और करेले की सब्जियां शामिल हैं। बिना किसी खाद और कीटनाशक का प्रयोग किए यह सब्जियां उगाई जा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा-दिल्ली बार्डर पर पिछले छह माह से किसान जत्थेबंदियों द्वारा तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है।

हालांकि उन्नतीशील किसान इन कानूनों को किसी भी सूरत में किसानों के खिलाफ नहीं मानते, लेकिन फिर भी किसान जत्थेबंदियां आंदोलनरत हैं और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की जिद पर अड़ी हैं।

मनोहर लाल ने कहा कि वे भी किसान के बेटे हैं। यदि उन्हें इन कानूनों में जरा भी कोई खामी नजर आती तो वह खुद आगे-आगे इन कानूनों का विरोध करते, मगर तीनों कृषि कानूनों की वजह से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक जिले के बनियानी गांव के रहने वाले हैं। वहां उनकी पुश्तैनी जमीन है, जहां वे खुद भी खेती करते रहे हैं। उन्होंने कालेज की पढ़ाई के दौरान खूब खेती की और फसल बेचने के लिए मंडी में भी स्वयं ही जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री होते हुए भी खेती से उनका जुड़ाव कम नहीं हुआ है।


मैं आज भी जमीन से जुड़ा हुआ हूं’

” मैंने एक छोटे से किसान परिवार में जन्म लिया है। खेती भी की है और फसल-सब्जियों को मंडी में ले जाकर बेचा भी है। परमात्मा की कृपा से आज भी जमीन से उतना ही जुड़ा हुआ हूं। जैविक विधि से उत्पन्न सब्जियों की देखरेख करता हूं। मैं किसान का बेटा हूं और किसानों की वास्तविक जरूरत तथा तकलीफ समझता हूं, लेकिन यह भी सच है कि तीन कृषि कानूनों के विरोध को लेकर राजनीति ज्यादा हो रही है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh
Tags: news

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

2 weeks ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

2 weeks ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

2 weeks ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

3 weeks ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

4 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

4 weeks ago