Categories: Faridabad

शहर में बाल मजदूरी करने को मजबूर हैं बच्चे, प्रशासन को सख्त कदम उठाने की है आवश्यकता

कोहरे से ढंकी सड़क पर बच्चे काम पर जा रहे हैं, राजेश जोशी की यह कविता इन दिनों बाल श्रम कर रहे बच्चों पर सटीक होती नजर आ रही है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बाल मजदूरी ना कराने तथा भिक्षावृत्ति को लेकर अनेक पोस्टर्स लगे हुए हैं परंतु ना तो भिक्षावृत्ति पर रोक लग पा रही है और ना ही बाल मजदूरी पर।

कहते हैं मजबूरी इंसान से सब करवाती है। यही मजबूरी बच्चों को बाल श्रम करने पर भी मजबूर करती है। जिले में निचले तबके के लोगों के पास ना तो रोजगार है और ना ही पेट पालने के लिए अन्य साधन ऐसे में लोगों अपने छोटे-छोटे बच्चों से मजदूरी करवाते हैं। ‌

शहर में बाल मजदूरी करने को मजबूर हैं बच्चे, प्रशासन को सख्त कदम उठाने की है आवश्यकता

शहर के अलग-अलग हिस्सों में बच्चों को मजदूरी करते हुए देखा जा सकता है चाहे वह कंस्ट्रक्शन साइट हो या फिर चाय की टपरी इन सभी जगहों पर बच्चों को बाल मजदूरी करते हुए देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम करवाना अपराध है और यदि कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उचित कार्यवाही के भी प्रावधान है परंतु इन सब के बावजूद शहर में बाल मजदूरी पर रोक नहीं लग पा रही है वहीं शहर में भीख मांगते हुए बच्चों को भी देखा जा सकता है। अजरौंदा चौक पर भिक्षावृत्ति को लेकर प्रशासन की ओर से पोस्टर भी लगाया हुआ है परंतु वहीं पर बच्चों को भीख मांगते हुए देखा जा सकता है।

प्रशासन की ओर से बाल मजदूरी को रोकने के लिए अनेक कदम उठाए जाते हैं परंतु इन सब के बावजूद भी बाल मजदूरी पर रोक नहीं लग पा रही है।

‌ कुछ लोग बच्चों को काम पर रखते हैं और उनका शोषण करते हैं ऐसे में प्रशासन को बाल मजदूरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है तथा मजबूरी के कारण माल मजदूरी कर रहे बच्चों के लिए पढ़ाई की व्यवस्था करने की आवश्यकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago