Categories: FaridabadHealth

World Blood Donation Day :- जूम मीटिंग के जरिए महिलाओं ने ली शपथ कहा, इन सेवाओं में बढ़ चढ़ हम लेंगे भाग

14 जून यानी अंतरराष्ट्रीय ब्लड डोनेशन डे इस दिन जिले भर में करीब दर्जनभर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मेन मकसद यही है कि महामारी के दौरान थैलेसीमिया से ग्रस्त मरीज व गर्भवती महिलाओं को समय रहते ब्लड की किसी प्रकार की कोई कमी ना हो।

इसीलिए उनके द्वारा जिले भर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप विभिन्न संस्थानों के द्वारा किया जा रहा है। लेकिन जिले की एक ऐसी संस्था भी मौजूद है, जो इस वर्ल्ड ब्लड डोनेशन डे के दिन महिलाओं को समर्पित कर रही है।

World Blood Donation Day :- जूम मीटिंग के जरिए महिलाओं ने ली शपथ कहा, इन सेवाओं में बढ़ चढ़ हम लेंगे भाग

क्योंकि इस दिन जो उनके द्वारा ब्लड डोनेश कैम्प लगाया जा रहा है वह कैंप महिलाओं के द्वारा लगाए जा रहा है और इस कैंप में सिर्फ और सिर्फ महिलाएं ही ब्लड डोनेट कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं महावीर इंटरनेशनल संस्था की।

अंतर्राष्ट्रीय संस्था महावीर इंटरनेशनल की महिला विंग की स्थापना फरीदाबाद में ज़ूम मीटिंग के द्वारा की गयी। इसमें मुख्य अतिथि दिल्ली के पूर्व कमिश्नर ऑफ़ पुलिस वीर शांति कुमार जैन, वीर अनिल जैन, वीर राजकुमार जैन ओसवाल, वीरा हेमा जैन, वीरा सुनीता जैन ने महिलाओं को शपथ दिलाई।

महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सेवा कार्य क्षेत्र में आगे ला कर उन्हें पूरा मौका देना है। जिससे वह स्वतंत्र रूप से सेवा कार्य में अपने पूरे विश्वास के साथ आगे आये।

इस केंद्र में मुख़्त रूप से सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सेवा नवजात शिशुओं की स्वछता और स्वास्थ्य , बुज़ुर्गो की सेवा, थैलासीमिया बच्चो की सेवा, रक्तदान शिवर , बच्चो की पढाई, महिला सशक्तिकरण और अन्य कई प्रकार के सेवा कार्य किये जायेंगे।

इसी सेवा के अंतर्गत 13 जून को विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में एक महिला रक्तदान शिविर का आयोजन नीलम चौक पर किया जायेगा।जिसमे बी के सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक से और रोटरी ब्लड बैंक से महिला डॉक्टर और स्टाफ ही इस कैंप का सञ्चालन करेंगी। साथ ही ज्यादा ज्यादा संख्या में महिलाएं रक्तदान करेंगी

संस्था में विशेष रूप से शपथ लेने वालो में प्रेम लता पटवा , शिखा अरोरा, नीरू पवन, सरला अरोरा, संतोष शर्मा निधि छिब्बर, सीमा अरोरा , सोनल प्रीत कौर, डॉ पल्लवी , सोनल अग्रवाल , निकिता जैन, अंकुश सचदेवा, रीटा नासा , विनिशा अरोरा, कविता, प्रतिभा, नमिता इत्यादि ने शपथ ग्रहण की ।

इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल से वीर सुशिल कुमार जैन, अजीत सिंह पटवा, उमेश अरोरा और अन्य गणमान्य उपस्थित रह अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया .

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago