Categories: FaridabadIndia

मौसम हुआ सुहाना:- गर्मी से लोगों को मिली राहत, अगले 3 दिनों तक हो सकती है बारिश

बहुत दिनों से लोगों को तपती गर्मी का एहसास हो रहा है, देखा जाए तो इस गर्मी के कारण बहुत से लोग बीमार भी हो गए थे। लेकिन शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे मौसम ने अपना रुख बदल दिया और बरसात होने लगी।

जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी के साथ साथ उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं भी चलने लगी। चिलचिलाती गर्मी में सब यही सोच रहे थे कि मॉनसून कब हमारे क्षेत्र में दस्तक देगा।

मौसम हुआ सुहाना:- गर्मी से लोगों को मिली राहत, अगले 3 दिनों तक हो सकती है बारिश

दोपहर में तपती गर्मी का एहसास हुआ लेकिन आज रात यानी 12 जून की रात को ठंडी हवाएं चली और उसके बाद हल्की बरसात का अनुभव लोगों ने किया। जिससे लोगों को गर्मी से बहुत ही ज्यादा राहत मिली। लेकिन देखा जाए तो सुबह के समय सूरज सभी लोगों के घरों पर दस्तक देता है और दिन में गर्मी का मौसम बनाए रखता है और वही देश शाम बरसात कर देता है जिससे लोगों को दिनभर की गर्मी से छुटकारा मिल जाता है।

अगर हम शनिवार के दोपहर के समय के तापमान की बात करें, तो उस समय 37 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। वहीं अगर हम अब यानी रात 10:00 बजे के तापमान की बात करें तो यह गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिससे लोगों को दिनभर की चलाती गर्मी से राहत मिली है।

साथ ही ठंडे मौसम या फिर यूं कहें सुहाने मौसम का लुफ्त उठा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो हरियाणा में पिछले 3 दिनों तक उत्तर पश्चिम और दक्षिण हरियाणा में राजस्थान की तरफ तेज हवाएं का अनुभव किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फरीदाबाद में 12 जून से मौसम में बदलाव आएगा ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम की गतिविधियां 15 या 16 जून से बदलने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश ठंडी हवाएं भी चल सकते हैं। ऐसे ही अगर फरीदाबाद में भी जल्द से जल्द मानसून दस्तक देगा तो लोगों को गर्मी से बहुत ही ज्यादा राहत मिलेगी और फरीदाबादमें भी तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। इसी के चलते जल्द से जल्द मॉनसून आए और लोगों को इस तपती गर्मी से राहत मिले।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago