Categories: Featured

विधानसभा चुनाव से पहले हो जाएगा यूपी का विभाजन? 2-3 हिस्सों में बंटेगा UP?

सोशल मीडिया पर आज कल कोई भी खबर आग की तरह फैल जाती है। लोग उसपर भरोसा भी कर लेते हैं। यूपी में आजकल सियासी सरगर्मी तेज है। विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियाें ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा में बैठकों का दौर तेजी से चल रहा है। लगातार हो रही मीटिंग के बीच सरकार और संगठन में बदलाव की चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर यूपी के बंटवारे की खबर वायरल हो गई।

यह खबर ऐसे फैल रही है जैसे जंगलों में आग। हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है। कुछ लोगों का दावा है कि 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल और बुंदेलखंड को अलग कर दिया जाएगा।

विधानसभा चुनाव से पहले हो जाएगा यूपी का विभाजन? 2-3 हिस्सों में बंटेगा UP?

इन दावों में ज़रा भी सच्चाई नहीं है। यूपी प्रशासन ने ऐसा कहा है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग में वायरल हो रहे इस मैसेज का खंडन किया है। सूचना विभाग ने फैक्ट चेक करते हुए ट्वीट किया है कि उत्तर प्रदेश के बंटवारे की खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल है। उत्तर प्रदेश के विभाजन को लेकर जताई जा रही आशंका निराधार है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक खबरों का प्रसार करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव से पहले हलचल मचने की मंशा से यह किया जा रहा है। पहले राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का लखनऊ दौरा उसके बाद प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह का राज्यपाल से मिलना। इसके बाद सीएम योगी का दिल्ली जाकर पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की घटना ने अफवाहों को और बल दे दिया। हालांकि बीजेपी ने स्प्ष्ट किया है कि वह यूपी में कोई बदलाव नहीं करने जा रही है।

अफवाहों और अटकलों का बाज़ार गर्म है। देश के सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि आजतक कुछ लोग राजनीतिक खबरों की सनसनी बना रहे हैं। इससे जनता गुमराह होती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago