Categories: Featured

इन्होनें ऐसे तय किया मेडिकल ऑफिसर से लेकर यूपीएससी टॉपर तक का सफर, बेहद प्रेरणादायक है कहानी

यूपीएससी की परीक्षा के लिए सभी कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन बहुत से प्रयासों के बाद भी उन्हें सफलता हाथ नहीं लग पाती। यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट एक बार जब सफलता प्राप्त करने की ठान लेते हैं, तो उनके सामने चुनौतियां छोटी लगने लगती हैं। आज आपको मेडिकल ऑफिसर से आईएएस अफसर बनने वाले गोपाल कृष्ण की कहानी बताएंगे।

जब कुछ कर दिखाने का जुनून होता है तो आप बस उसी के बारे में सोचते हैं। करीब 3 साल तक मेडिकल फील्ड में नौकरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी में आने का मन बनाया। उन्होंने यूपीएससी में दो बार असफलता का सामना भी किया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया।

इन्होनें ऐसे तय किया मेडिकल ऑफिसर से लेकर यूपीएससी टॉपर तक का सफर, बेहद प्रेरणादायक है कहानी

इन्होनें अपने लक्ष्य के रास्तें में आनेवाली सभी बाधाओं का डटकर सामना किया और अंततः अपनी मंजिल तक पहुंच ही गए। गोपाल कृष्ण ने जब पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी तो उन्होंने प्री परीक्षा पास कर ली लेकिन मेंस में अटक गए। दूसरे प्रयास में भी इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे लेकिन फाइनल लिस्ट में नाम नहीं आया। तीसरी कोशिश में उन्होंने परीक्षा पास कर ले लेकिन रैंक 786 आई।

लगन से की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। इसका उदाहरण हैं गोपाल। रैंक के आधार पर उन्हें इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विसेज के लिए चुना गया। उन्हें आईएएस अफसर बनना था ऐसे में उन्होंने एक और बार परीक्षा दी। इस बार किस्मत ने उनका साथ दिया और साल 2017 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 265 हासिल की। इस तरह उनका आईएएस बनने का सफर पूरा हो गया।

हर कोई अपने तरीके से इस परीक्षा को पास करता है। गोपाल कहते हैं कि सबसे पहले आप अपने सिलेबस के अनुसार स्टडी का प्लान बनाएं। अगर आप अपने प्लान के अनुसार पढ़ाई करेंगे तो बेहतर रहेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago