Categories: Featured

अनीता ऑटो वाली : इनका संघर्ष आँखे कर देता है नम, ऑटो चलाकर करती हैं गुज़ारा और कुछ नहीं है सहारा

ऐसा कई लोग सोचते हैं की ऑटो तो बस पुरुष ही चला सकते हैं, यह महिलाओं के बस की बात नहीं। लेकिन मजबूरी कुछ भी करवा देती है। रानी लक्ष्मीबाई की नगरी में आज भी ऐसी महिलाएं हैं जो कि झांसी का नाम गर्व से ऊंचा किए हैं। वह बधाई के पात्र हैं ऐसी ही एक साहसी महिला तालपुरा निवासी 36 वर्षीय अनीता चौधरी।

अपने परिवार को अच्छी ज़िंदगी देने के लिए व्यक्ति दिनरात मेहनत करता है। अनीता भी वही कर रही हैं। शादी के बाद अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए काम करने के लिये घर बाहर निकली और उसने समाज की परवाह ना करते हुए ईमानदारी से लगन से भगवंतपुरा स्थित फैक्टरी में 10 वर्ष काम किया।

अनीता ऑटो वाली : इनका संघर्ष आँखे कर देता है नम, ऑटो चलाकर करती हैं गुज़ारा और कुछ नहीं है सहारा

अनीता का संघर्ष ऐसा है कि पत्थर दिल भी नरम पड़ जाता है। अनीता ने पाल कॉलोनी में बोरी बनाने वाली फैक्ट्री में भी काम किया सुपरवाइजर से कहासुनी होने पर इस साहसी महिला ने सोचा कि किसी की कहासुनी से अच्छा है कि क्यों ना स्वयं का काम किया जाए और अब किसी की नौकरी ना करके अनिता चौधरी ने झांसी शहर की सड़कों पर टैक्सी चलाने की मन में ठान ली।

परिवार ही होता है जिसके लिए हम सबकुछ कर सकते हैं। अनीता इसकी मिसाल है। अनीता ने बिना किसी की परवाह ना करती हुई एक सीएनजी टैक्सी फाइनेंस करा कर स्वयं झांसी के महानगर की सड़क पर चलाने का काम शुरू कर दिया। अनीता का कहना है कि वह अब अपने स्वयं के काम से बहुत खुश है और सुबह 5:00 से 9:00 बजे तक शाम को 5:00 से 8:00 बजे तक टैक्सी चलाकर 700 से 800 रुपये कमा कर अपने पति व तीन बच्चों का भरण पोषण करती है।

समाज की चिंता किये बिना आपको काम करना होता है। कोई क्या सोचेगा यह मायने नहीं रखता है। आपकी मेहनत आपकी है न कि किसी और की। किसी की बातों में आकर आपको मेहनत से दूर नहीं जाना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago