Categories: Faridabad

पृथला में वाहन चालकों को मिलेगा सुहाना सफर, अंडरपास का शुरू हुआ काम


नेशनल हाईवे पर पृथला में अब जल्द ही अंडरपास से वाहन आसानी से अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे। अंडरपास के अधूरे पड़े निर्माण को पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। पुल निर्माण करने वाली कंपनी के इंजीनियरों ने यहां सर्विस लेन को चमचमाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अंडरपास पर सड़क बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

पृथला औद्योगिक क्षेत्र के अधीन दूधौला चौक पर वाहनों का उद्योगो में भारी आवागमन रहता है। इसक चलते यहां नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लगा रहता था।

पृथला में वाहन चालकों को मिलेगा सुहाना सफर, अंडरपास का शुरू हुआ काम

नेशनल हाईवे पर जब यहां पर पुल निर्माण का काम शुरू किया तो गांव के लोगों ने यह कहते हुए काम रुकवा दिया कि उनके गांव में पशु व ट्रैक्टरों के आने जाने के लिए अलग से व्हीकल अंडरपास बनाया जाए।

एनएचएआई ने इस गांव में अलग से व्हीकल अंडरपास निर्माण को मंजूरी दे दी। पुल निर्माण के बाद से गांव की सर्विस लेन पूरी तरह जर्जर हालत में पड़ी है। बरसात के दौरान गांव का पानी सड़क पर जमा होता रहता है।

अब निर्माण कम्पनी ने गांव के सर्विस लेन की मरम्मत करने व पुल के नीचे अंडरपास में सड़क बनाए जाने का काम शुरू कर दिया है।

कंपनी के इंजीनियर सिमरन जीत सिंह ने बताया कि पृथला में सर्विस लेन व अंडरपास की सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अगले 7 से 10 दिन में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। गांव में कुछ जगह जलभराव की समस्या है। एनएचएआई को पत्र भेजकर इसका समाधान करने को कहा है, ताकि इसका काम समय से पूरा किया जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago