Categories: Uncategorized

रेलवे स्टेशन के बाहर, सीवर ने बढ़ाई स्मार्ट सिटी की रौनक

फरीदाबाद : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद स्मार्ट सिटी की श्रेणी में बहुत पहले ही आ चुका है लेकिन स्मार्ट सिटी की हालत दिन प्रतिदिन स्मार्ट होने की जगह हैंग होती जा रही है ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक शहर में आने के लिए उस शहर का रेलवे स्टेशन बहुत बड़ा जरिया है जहां से रोजाना सैकड़ों की तादाद में लोग आते जाते हैं लेकिन इस स्टेशन के बाहर निकलते ही साल के चारों मास काला पानी देखने को मिलता है।

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर का नजारा किसी बड़े नाले से कम नहीं न जाने यहां पर आसपास रहने वाले लोग और आसपास के दुकानदार किस तरह अपना जीवन व्यतीत कर रहे साल भर इस पानी के ठहरे रहने की वजह से ना जाने कितने जानलेवा कीटाणु इस पानी में पनपते हैं जो कि लोगों की जिंदगी तहस-नहस कर सकते हैं।

रेलवे स्टेशन के बाहर, सीवर ने बढ़ाई स्मार्ट सिटी की रौनक

इस सड़क पर बने गड्ढे और स्वरों के खुले टक्कर की वजह से अक्सर इस सड़क पर दुर्घटना का शिकार आम जनता हो जाती है इसके अलावा सीवर की समस्या की वजह से साल के 365 दिन चाहे बरसात हो या फिर चिलचिलाती धूप लेकिन फिर भी यहां पर आपको सड़क पर पानी जरूर मिलेगा।

हमारे रिपोर्टर द्वारा जब जमीनी स्तर पर ब्यौरा लेने के लिए लोगों से बातचीत की तो उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा नेता और अधिकारियों को कई बार कंप्लेंट की है लेकिन उनके कानों तक कोई जूं नहीं रेंगती । उनका कहना सीधा-सीधा यह है कि 1 दिन के लिए नेताओं को यहां पर बिना मास के बिठाया जाए ताकि उन्हें पता चले कि किस प्रकार जनता यहां रह रही है।

इस सड़क की घटिया हालत का जिम्मेदार भ्रष्ट अधिकारी है जो कागजों में केवल काम दिखाकर जमीनी स्तर का पैसा हजम कर जाते हैं सवाल उठता है संबंधित अधिकारियों से जो फरीदाबाद के रेलवे स्टेशन की हालत इस प्रकार कर रखी है तो अन्य शहर की कल्पना करना बेहद मुश्किल है यहां पर हो रही परेशानी का जिम्मेदार आखिर कौन है इस बात को जानने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे हैं जल्द ही इस विषय की तह तक पहुंचा जाएगा ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago