Categories: Featured

इस खास तकनीक से की सब्जियों की खेती तो होंगे मालामाल, मोटा मुनाफा कमा रहे किसान

खेती – बाड़ी की तरफ एक बार फिरसे सभी का रुझान होने लगा है। हर कोई किसान बनना चाहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब खेती में मोटा मुनाफा होने लगा है। रोहतक जिले के किसान अब स्टेकिंग विधि से सब्जियों की खेती कर मुनाफा कमा रहे है। किसान जिला में बागवानी विभाग के प्रोत्साहन से बांस व तार लगाकर घीया, तोरी व टमाटर की सब्जी की खेती करने लगे हैं।

जिसने भी जरा सा हटकर काम किया, उसको सफलता जरूरी मिली। यह बात एकदम सही है। वर्ष 2018-19 में किसान केवल 20 एकड़ में बांस व तार पर घीया, तोरी व टमाटर उगाते थे, लेकिन वर्ष 2019-20 में बागवानी विभाग द्वारा इस तकनीक को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप पैदावार व गुणवत्ता में बढ़ोतरी हुई तथा इस वर्ष 50 एकड़ भूमि में बांस-तार में सब्जी लगाई गई।

इस खास तकनीक से की सब्जियों की खेती तो होंगे मालामाल, मोटा मुनाफा कमा रहे किसान

नौकरी छोड़कर लोग खेती की तरफ आ रहे हैं। हर कोई खेती करना चाहा रहा है। वर्ष 2021 में बांस-तार की तकनीक की ओर किसानों का रूझान ओर बढ़ा तथा किसानों द्वारा लगभग 50 हेक्टेयर में बांस-तार के साथ-साथ सूक्ष्म सिंचाई की तकनीक को अपनाया गया। किसानों का बागवानी विभाग की ओर से अनुदान राशि भी दी गई तथा किसानों द्वारा हाईब्रिड बीज खरीदने पर डीबीटी के माध्यम से उन्हें सहायता प्रदान की गई।

किसान अब जागरूक हो चुके है। किसान पारम्परिक कृषि से हटकर नकदी फसलों की और आकर्षित हो रहे हैं। एससीएसपी योजना में अनुसूचित जाति के किसानों को बांस-तार पर अनुदान दिया गया। मोबाइल वैन के लिए 6 लाख 99 हजार 300 रुपये का अनुदान वितरित किया गया ताकि किसान अपनी फसल को मंडी या दूसरे क्षेत्रों में आसानी से बेच सके।

खुद पर भरोसा और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो क्या हासिल नहीं किया जा सकता। ये शब्द सचमुच बहुत ताकत देते हैं। देशभर में अब यह सोच समाप्त होने लगी है कि खेती – बाड़ी बस नुकसान का सौदा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago