Categories: Faridabad

मृत घोषित होने के 2 महीने बाद भी जीवित है फरीदाबाद के प्रेम सागर पांडेय, क्या है पूरा मामला

फरीदाबाद के नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की वजह से जीवित प्रेम सागर पांडेय को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद कागजों पर वे स्वयं को जीवित दिखाने के लिए पिछले 2 महीने से नागरिक अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।

एसजीएम नगर के रहने वाले प्रेम सागर पांडेय के इकलौते पुत्र राजेश की अचानक तबीयत खराब हो गई थी और पुत्र के इलाज के लिए वे नागरिक अस्पताल पहुंचे और उसे इमरजेंसी में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेम सागर का कहना है कि इमरजेंसी के कार्ड पर उनके पुत्र राजेश का ही नाम था

मृत घोषित होने के 2 महीने बाद भी जीवित है फरीदाबाद के प्रेम सागर पांडेय, क्या है पूरा मामला

परंतु मृत्यु प्रमाण के लिए भेजे गए कागजों पर पुत्र राजेश की जगह उनका नाम प्रेम सागर पांडेय पुत्र वासुदेव पांडेय लिखकर भेज दिया गया। ऐसे में 20 जून को अगर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होता है तो उस पर प्रेम सागर पांडेय को मृत दर्शाया जाएगा। इसके कारण उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

प्रेम सागर पांडेय राजस्थान के कुशखेड़ा में नौकरी करते थे लॉकडाउन से पूर्व वे फरीदाबाद आ गए थे। अब अनलॉक होने के बाद कंपनी से बार-बार फोन आ रहे हैं। परंतु परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाला कोई ना होने की वजह से परेशानियां हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे किस अधिकारी के पास अपनी शिकायत लेकर जाएं,

जिससे जल्द से जल्द स्वास्थ्य कर्मियों की यह गलती ठीक हो जाए। इस पर प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है, अगर ऐसा है तो जल्द से जल्द इसका समाधान करा दिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago