Categories: Faridabad

हरियाणा रोडवेज ने परिवहन को किया सामान्य, लंबे रूटों पर चलने वाली बसों को फिर से किया बहाल

लॉकडाउन में छूट मिलते ही रोडवेज ने परिवहन को सामान्य करना शुरू कर दिया है। हरियाणा रोडवेज की लंबे रूट की बसें एक बार फिर सड़कों पर दौड़ने लगी हैं। कई रूटों पर रोडवेज ने बसों को बढ़ा दिया है। इससे उन यात्रियों को फायदा होगा। जो कोरोना काल में रोडवेज सेवाएं प्रभावित होने के कारण अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे थे।

दरअसल, लॉकडाउन के कारण हरियाणा रोडवेज की लंबे रूट की बसों की सेवा कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गयी थी। लेकिन प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आने के पश्चात अब इन बसों की सेवा दोबारा शुरू कर दी गयी है।

हरियाणा रोडवेज ने परिवहन को किया सामान्य, लंबे रूटों पर चलने वाली बसों को फिर से किया बहाल

रोडवेज ने अपने बेडे़ में अब राजस्थान जयपुर जाने वाली बस सेवा शुरू कर दी है। आपको बता दे कि इस रूट पर फिलहाल एक बस ही चलाई जा रही थी। जयपुर जाने वाली बस सेवा लॉकडाउन के साथ ही बंद कर दी गई थी।

हालांकि महामारी के मामले अब पहले की तुलना में कम हो गए है लेकिन सतर्कता बहुत जरुरी है। इसलिए बसों को केवल 50 फीसदी यात्रियों के साथ ही चलाने का निर्णय लिया गया है।

लॉकडाउन के कारण बसों को दूसरे प्रदेश में भी केवल बार्डर टू बार्डर रूट पर ही शुरू किया गया है। चंडीगढ़ के लिए सात बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। जयपुर, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी के लिए एक-एक बस जबकि नारनौल दो बसें अप-डाउन करेगी।

सभी रूटों पर समय निर्धारित
रोडवेज द्वारा बसों के संचालन के लिए समयसारणी जारी कर दी गयी है। इसमें भिवानी के लिए दोपहर एक बजे, हिसार के लिए डेढ़ बजे, जींद के लिए डेढ़ बजे, रोहतक के लिए दो बजे जबकि नारनौल का समय सुबह 6 बजे रखा गया है.

इसी प्रकार जयपुर जाने वाली बस भी सुबह छह बजे चलेगी। बसों के दोबारा संचालन से अपने गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की सम्भावना है। बसों के संचालन से उनकी यात्रा सरल हो जाएगी और वह समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे।

प्रवासियों का आगमन शुरू
महामारी के बढ़ते मामलों के कारण लगे लॉकडाउन से प्रवासियों ने पलायन शुरू कर दिया था। जिससे कंपनियों को भी भारी नुकसान हुआ। लेकिन हालात सामान्य होने के पश्चात अब मजदूर वापस आना चाहते थे।

परन्तु यातायात अवरुद्ध होने के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। अच्छी बात यह है कि अब हरियाणा रोडवेज ने दोबारा बसों का संचालन शुरू कर दिया है। जिससे लोगों को आवागमन करने में सुविधा होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago