Categories: Faridabad

विकास कार्यों की जांच के लिए कमेटी का गठन, निगमायुक्त ने दिए यह आदेश

नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में वर्ष 2015 से लेकर 2020 तक किए गए विकास कार्य की सूची सीएम विजिलेंस टीम को समय पर नहीं पहुंच पाई है। जिसको लेकर आज निगमायुक्त गरिमा मित्तल ने 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कमेटी में एचसीएस कॉरपोरेशन के सेक्रेटरी नवदीप सिंह, नगर निगम के चीफ इंजीनियर रामजीलाल, निगम के फाइनेंशियल कंट्रोलर विजय धमीजा को शामिल किया गया है।

विकास कार्यों की जांच के लिए कमेटी का गठन, निगमायुक्त ने दिए यह आदेश

दरअसल, निगम के अंदर आने वाले वार्डों में पिछले कुछ वर्षों में विकास कार्यों को लेकर काफी हेरा फेरी देखने को मिल रही है। सीएम विजिलेंस के अधिकारियों के द्वारा घोटालों की जांच की जा रही है।

जांच के दौरान सीएम विजिलेंस की टीम को विकास कार्यों से संबंधित हेरा फेरी की भी सूचना मिली। जिसके बाद विकास कार्यों से संबंधित सभी दस्तावेजों को पेश करने के आदेश निगम अधिकारियों को दिए गए। परंतु अधिकारी समय पर यह नहीं कर पाए।

इन दस्तावेजों में वर्क फाइल, मेजरमेंट बुक, कैश बुक, बाउचर और अप्रूवल लेटर जैसे दस्तावेज शामिल है। ‌इस विषय में निगमायुक्त गरिमा मित्तल के द्वारा कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को 3 दिनों के अंदर विकास कार्यो की रिपोर्ट बनाकर सीएम विजिलेंस को सौंपने के आदेश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में लगातार नए नए घोटाले निकल कर सामने आ रहे हैं। मेजरमेंट बुक को लेकर भी कई घोटाले सामने आए हैं वहीं नगर निगम कमिश्नर गरिमा मित्तल ने टीम का गठन कर दिया है।

क्या कहना है निगमायुक्त का
हमने निगम की ओर से तीन अधिकारियों की कमेटी गठित की है जो दास्तवेज़ सीएम विजिलेंस को मुहैया कराएगी। जिससे जांच जल्द हो सके।

गरिमा मित्तल, निगमायुक्त फरीदाबाद।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago