Categories: Faridabad

सरकार के फैसले से गुलजार हुए शहर भर के बाजार, व्यापारियों ने जताया आभार

प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन में मिली छूट से शहर भर के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। ‌आज शहर के सभी बाजारों की दोनों तरफ की दुकानें खुली हालांकि दोनों तरफ की दुकान खुलने से बाजारों में जाम की स्थिति बन गई।

दरअसल, प्रदेश सरकार की ओर से लॉकडाउन के अवधि को 1 हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। बढ़ी हुई समयावधि में सरकार ने इस बार लोगों को काफी छूट दी है।

सरकार के फैसले से गुलजार हुए शहर भर के बाजार, व्यापारियों ने जताया आभार

बाजारों में दुकान खोलने के समय को भी बढ़ा दिया गया है वहीं दोनों तरफ की दुकान खोलने के भी आदेश दिए गए हैं हालांकि सभी दुकानदारों को महामारी के नियमों की पालना करने के आदेश दिए गए हैं। दोनों तरफ की दुकान खुलने से शहर के व्यापारी वर्ग ने राहत की सांस ली है तथा सरकार तथा प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया है।

एनआईटी मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि प्रशासन के इस फैसले से काफी राहत मिली है। लंबे समय से दुकानें बंद थी ऐसे में आर्थिक तौर पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था वही अब सरकार ने दोनों तरफ की दुकान खोलने के आदेश जारी कर बेहद ही सराहनीय काम किया है।

फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि सरकार के इस फैसले से व्यापारियों को काफी लाभ होगा। एक तरफ महंगाई की मार तथा दूसरी तरफ लॉकडाउन ने व्यापारी वर्ग की कमर तोड़ दी थी वही अब सरकार द्वारा मिली छूट से व्यापारियों को राहत मिलेगी। ‌

उन्होंने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर का धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इन दिनों लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर भी क्रेज देखने को मिल रहा है, लोगों को इस समय लोकल फॉर वोकल पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि व्यापारियों को फायदा हो सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago