रक्तदान को महादान कहा गया है। पूरे विश्व मे हर साल लगभग 10 करोड़ लोग रक्तदान करते है।हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसमे जगह-जगह लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया जाता है व रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाता है।
इसी कड़ी में आज जय सेवा फाउंडेशन के नेतृत्व में ग्राम जाजरू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कई लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व रक्तदान भी किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार व पूनम सिनसिनवार मौजूद रहे जिन्होंने वहां पहुंचकर रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन किया। जिला रेड क्रॉस सचिव विकास कुमार ने कहा कि रक्तदान को महादान भी माना गया है क्योंकि इससे कई जिंदगियां बच सकती हैं व थैलेसीमिया जैसी घातक बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए यह किसी जीवन दान से कम नहीं होता है।
हमारे देश में समय-समय पर रक्त की कमी देखने को मिलती है जिसे रक्तदान द्वारा ही पूरा किया जा सकता है ।रक्तदान करने में किसी तरह का भी जोखिम नहीं है एक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करके कई जिंदगियां बचा सकता है।
आयोजककर्ताओं के तौर पर अजय डागर हर्ष डागर नरेश डागर इंदरजीत डागर जिला परिषद पद उम्मीदवार दीपक डागर सुखबीर पूर्व सरपंच सतवीर नागर भगत सिंह रवि नंबरदार मोनू पांचाल मौजूद रहे जिन्होंने सभी ग्राम वासियों का इस रक्तदान को सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…