Categories: Faridabad

जानिए क्यों फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने अपनी ड्यूटी के दौरान उठाया फावड़ा

पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए तो है, लेकिन कई बार पुलिस ऐसे कार्य कर देती है। जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि इस समय हार्डवेयर पाली रोड का कार्य चल रहा है।लेकिन उसके बावजूद हार्डवेयर चौक पर कई जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं।

जिसकी वजह से वहां से गुजरने वाले वाहनों को डर लगा रहता है कि कहीं पर किसी हादसे का शिकार ना हो जाए। इसी डर को महसूस करते हुए एक पुलिसकर्मी ने खुद ही उन गड्ढों को भरने का कार्य किया और लोगों की घटना होने से पहले ही जान बचाई।

जानिए क्यों फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने अपनी ड्यूटी के दौरान उठाया फावड़ा

शहर में जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात है, जो कि हमारे सुरक्षा के साथ-साथ हैं ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने में अपना सहयोग दे रही है। लेकिन कई बार सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने होते हैं। जिसकी वजह से ट्रैफिक सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा था और लोगों को डर लगा रहता है कि कहीं वह उस गड्ढे की वजह से किसी हादसे का शिकार ना हो जाए।

उसी डर और ट्रैफिक को सुचारू चलाने के लिए EHC सोनू राम के द्वारा सड़क पर बने हुए गड्ढों को खुद ही भरते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा ट्विटर के माध्यम से बताया गया कि

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ईमानदारी के साथ साथ अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा के साथ करते हुए ! EHC सोनू राम रोड पर गढ्ढो को भरते हुए ताकि आमजन को रोड पर किसी प्रकार की दिक्कत ना हो !
@FBDPolice @dr_arpit_jain @IGtraffic_hry @Rajshri_IPS @police_haryana @ipspankajnain @faridabadlatest https://t.co/H1E6GRSZxg

इस पोस्ट के साथ के द्वारा एक फोटो लगाई गई है। जिसमें खुद EHC सोनू राम हार्डवेयर चौक के गड्ढों को भरते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले हार्डवेयर पाली रोड का कार्य शुरू हो गया था। लेकिन हार्डवेयर चौक की हालत पहले से ही काफी खराब थी।

जिसके चलते वहां से गुजरने वाले वाहनों को डर लगा रहता था कि कोही घटना उनके साथ घटित न हो जाये। इसी वजह से सोनू राम के द्वारा उन गड्ढों को खुद ही भर दिया गया, कि कोई भी व्यक्ति किसी हादसे का शिकार ना हो सके। वैसे तो यह काम नेशनल हाईवे, नगर निगम, हुड्डा प्रशासन का है। लेकिन पुलिस ने भी इस कार्य को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए व लोगों की जान बचाने के बारे में सोचते हुए यह कार्य करने से पीछे नहीं हटे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago