Categories: Uncategorized

प्रतिबंध के बाद भी चोरी छुपे बिक रही चाइनीज डोर, कहीं इंसान तो कहीं परिंदे उलझ कर तोड़ रहें दम

प्रतिबंध के बावजूद पतंगबाजी में चाइनीज प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल अब तक बंद नहीं हुआ है। यह चाइनीज डोर मनुष्य समेत परिंदों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। आए दिन चाइनीज डोर की वजह से हादसे हो रहे हैं। कहीं इंसान चाइनीज मांझे की चपेट में आ रहा है तो कहीं इसमें उलझ कर परिंदे अपना दम तोड़ रहे हैं। चाइनीज मांझे की वजह से बढ़ते हादसों पर जीव प्रेमियों ने चिंता जताई है। प्रशासन से सख्ती से इस दिशा में कार्रवाई की मांग उठाई गई है।

बहादुरगढ़ में दो कोयल व एक चील चाइनीज मांझे में आकर बुरी तरह से घायल हो गए। दरअसल, कई इलाकों में तीज, रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खूब पतंगबाजी होती है। कई दिन पहले ही पतंगबाजी शुरू हो जाती है। पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाले मांझे से पक्षियों को काफी नुकसान पहुंचता है। विशेषकर प्लास्टिक चाइनीज मांझा तो पक्षियों की जान तक ले लेता है।

प्रतिबंध के बाद भी चोरी छुपे बिक रही चाइनीज डोर, कहीं इंसान तो कहीं परिंदे उलझ कर तोड़ रहें दम

प्लास्टिक की डोर में पक्षियों के पंख उलझ जाते हैं और वे इस डोर को काट नहीं पाते। जिस कारण जान चली जाती है। अब फिर से पतंगबाजी शुरू हो गई है। इसी के साथ ही पक्षियों के घायल होने के मामले भी सामने आने लगे हैं। बहादुरगढ़ शहर में दो कोयल व एक चील प्लास्टिक की डोर में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गए।

सीजन में मांझे के कारण काफी पक्षी मौके पर दम तोड़ देते हैं। मांझे की चपेट में आने से लगभग 5 प्रतिशत पक्षियों की ही जान बच पाती है। उनके जीव उपचार केंद्र में एक ही समय में दो कोयल व एक चील का केस आया। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम जिले में स्थित वाइल्ड लाइफ सेंटर भेज दिया गया है। तीनों की हालत बेहद खराब थी।

जीव प्रेमी सुशील व बिजेंद्र ने कहा कि जिस शौक से किसी दूसरे जीव को हानि होती है, उसे छोड़ देना चाहिए। मनोरंजन किसी की जिंदगी से बढ़कर नहीं है। मांझे से उलझकर पक्षियों के पंख कट जाते हैं, जिससे वे उड़ नहीं पाते। कईयों की तो गर्दन और पंजे तक कट जाते हैं। जो घायल पक्षी लोगों के सामने आते हैं, उनका तो ईलाज हो जाता है, बहुत से पक्षी ऐसे भी होंगे जो किसी के सामने न आने के कारण तड़प-तड़प कर मर जाते होंगे। ये मासूम परिंदे प्रकृति की अनमोल देन हैं। हमें इनके संरक्षण के लिए काम करना चाहिए।

इसके अलावा इंसानों को भी बहुत नुकसान हो रहा है। हाल ही में रोहतक में एक युवक की जान चली गई थी। बहादुरगढ़ में भी कई लोग चाइनीज डोर के कारण घायल हो चुके हैं। उधर, वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि हर साल लोगों को पतंगबाजी के प्रति जागरूक किया जाता है। इस बार भी किया जा रहा है। यदि किसी की लापरवाही से पक्षी की जान जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago