Categories: India

तिहाड़ जेल जाने से पहले सहमे ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार ने जान बचाने की दी दुहाई

जाने लेने वाला भी जान गवाने से खौफ खाता है,यह कोई अफवाह नहीं बल्कि हकीकत से मिलता जुलता वास्तविकता का परिचय कराता है। दरअसल हम इस कथन के माध्यम से वर्तमान में स्थिति से गुजर रहे पहलवान सुशील कुमार की बात कर रहे हैं। जिन पर पने ही जूनियर पहलवान सागर धनखड़ जो कि हरियाणा निवासी था और उम्र 23 वर्ष थी उसकी हत्या के मामले में कानून की हिरासत में रखा गया है।

मंगलवार को क्वारेंटाइन अवधि खत्म हो रही है। इसके बाद उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं सुशील का कहना है कि, मुझे लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग से खतरा है। लिहाजा मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए। बता दिया जाए कि, मंडोली जेल में सुशील की आज क्वारंटाइन की अवधि खत्म हो रही है। उसे अब जल्द एशिया की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ में शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि देखा गया है कि, तिहाड़ के नाम से सुशील का माथा ठनकने लगता है। वह दिनभर अपनी सेल में चक्कर काटता रहता है।

तिहाड़ जेल जाने से पहले सहमे ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार ने जान बचाने की दी दुहाई

लेकिन, सुशील ने लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग से जान का खतरा बताया है। ऐसे में जेल प्रशासन सुशील को तिहाड़ जेल की जगह रोहिणी जेल में भी शिफ्ट कर सकता है। रोहिणी में भी सुशील की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। जेल सूत्रों के अनुसार, मंडोली जेल में सुशील चिंतित दिखता है। सेल में वह दिनभर चक्कर काटता रहता है।

सुशील द्वारा जेल प्रशासन से कई खुद की जान को खतरा होने की बात कही गई है। मंडोली जेल में भी उसे गैंगस्टरों का डरा सताता है। तिहाड़ में पहले से ही उससे खुन्नस खाए कैदी बंद हैं। जिसके चलते जेल प्रशासन अब सुशील को रोहिणी जेल में शिफ्ट करने का विचार भी कर रहा है। गौरतलब है कि, बीते 23 मई को गिरफ्तार किए जाने के बाद 2 जून को सुशील को पुलिस रिमांड खत्म होने पर मंडोली जेल भेजा गया था। जहां जेल संख्या-15 में उसे अलग सेल के भीतर 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया था।

इससे पहले 11 जून को रोहिणी अदालत ने सुशील की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) 14 दिन के लिए बढ़ा दी थी। उसके वकील की ओर से एक बार फिर सुशील की जान को लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग से खतरा बताया गया। हालांकि, इस मंडोली जेल में सुशील की सुरक्षा की खातिर उचित इंतजाम किए गए। एक अधिकारी ने कहा कि, किसी भी कैदी को अगर खतरा होता है, तो जेल प्रशासन द्वारा उसकी सुरक्षा का बंदोबस्त किया जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago