8 जून से रेस्तरां, मॉल और धार्मिक स्थल खुलेंगे, जानिए क्या हैं नियम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आठ जून से लॉकडाउन में ढील संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं | राज्य सरकार कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी सभी जगह , शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थलों को खोल सकेगी | सरकार ने कहा इस दौरान जरूरी सावधानियां बरतना अनिवार्य होगा | स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक लोगों को इन जगहों पर आपस में छह फीट की दूरी, चेहरे पर मास्क, सेनेटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग जैसी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा |

होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को जो भी उनके यहाँ आएगा उनका पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, विदेश यात्रा और बीमारी के ब्योरे सहित पूरी जानकारी रखनी होगी | इन जगहों पर मात्र बिना लक्षण वाले लोगों को ही आने की आज्ञा होगी |होटल और रेस्टोरेंट के रिसेप्शन पर हैंड सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने को कहा गया है | ऐसी को 24 से 30 डिग्री तापमान के बीच ही चलाया जा सकेगा |

स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक सोमवार से सभी मंदिर व अन्य धार्मिक स्थल खुलेंगे लेकिन किसी भी जगह प्रसाद नहीं मिलेगा। श्रद्धालु न तो भगवान को छू सकेंगे, न ही चरणामृत मिलेगा। पूजा करते वक्त छह फीट की दूरी रखनी होगी। जूते-चप्पल भी श्रद्धालु को गाड़ी में रखना होगा, अगर गाडी नहीं है तो घर ही छोड़कर आना होगा, मंदिर में कोई व्यवस्था नहीं होगी। लोगों को धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट और मॉल में छह फीट की दूरी, चेहरे पर मास्क, सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग जैसी प्रक्रियाओं का पालन करना अनिवार्य होगा। धार्मिक स्थलों के प्रबंधन को प्रवेश द्वार को हर थोड़ी देर बाद सैनिटाइज करना होगा।

8 जून से रेस्तरां, मॉल और धार्मिक स्थल खुलेंगे, जानिए क्या हैं नियम

सरकार ने मॉल में आने वालें लोगों को मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने को कहा है | फूड स्टॉलों पर कुल क्षमता से आधे लोग ही बिठाने को कहा है | ग्राहक के जाने पर टेबल को हर बार सेनेटाइज करना होगा | मॉल में गेमिंग जोन बंद रहेंगे और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना होगा | शॉपिंग मॉल में दुकानदारों को ध्यान रखना होगा कि भीड़ न जुटे ताकि शारीरिक दूरी के नियमों का पालन हो सके। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि एलिवेटरों पर भी लोगों की सीमित संख्या तय करनी होगी। मॉल में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए फ्लोर पर मार्किंग करनी पड़ेगी ताकि लोग 6 फुट की दूरी बनाकर लाइन में खड़े हो सकें।

केंद्रीय सरकार हर चीज़ धीरे – धीरे पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है | हमारा कर्तव्य है अब कि सरकार के हर दिशानिर्देशों का पालन करें | छूट का दुरूपयोग करना हमारे ही गले फांसी के बराबर होगा | धरती पर कई प्रकार के पेड़ हैं जो फल देते हैं, उनकी पूजा वंदना भी कभी नहीं होती लेकिन फिर भी वह फल देते हैं कहने का तातपर्य है कि हमें सतर्कता बरतनी होगी सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि देश और परिवार के लिए भी |

ओम सेठी

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago