Categories: Featured

भारतीय किसानों का विदेश में डंका, सब्जी-मसालों के दीवाने हुए विदेशी, एक साल में खरीदा इतने लाख करोड़ रुपये का सामान

भारतीय किसानों का जलवा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी बहुत है। भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के सचिव ने बताया कि 2020-21 के दौरान कृषि निर्यात ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले तीन वर्षों 2017-18 में 38.43 बिलियन डॉलर, 2018-19 में 38.74 बिलियन डॉलर तथा 2019-20 में 35.16 बिलियन डॉलर तक स्थिर बने रहने के बाद 2020-21 के दौरान कृषि एवं संबद्ध उत्पादों में तेजी आयी है।

यह तेजी देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी। इसकी मांग काफी समय से थी। निर्यात अब 41.25 बिलियन डॉलर तक पहुंचा जो 17.34 प्रतिशत की बढोतरी को इंगित करता है। रुपये के लिहाज से यह वृद्धि 22.62 प्रतिशत है जो 2019-20 के 2.49 लाख करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 2020-21 के दौरान 3.05 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचा।

भारतीय किसानों का विदेश में डंका, सब्जी-मसालों के दीवाने हुए विदेशी, एक साल में खरीदा इतने लाख करोड़ रुपये का सामान

इससे देश के साथ – साथ किसानों को भी लाभ हो रहा है। यह लाभ किसानों की आय बढ़ा रहा है। 2019-20 के इौरान भारत का कृषि और संबद्ध आयात 20.64 बिलियन डॉलर था और 2020-21 के तदनुरुपी आंकड़ें 20.67 बिलियन डॉलर के हैं। महामारी के बावजूद, कृषि में व्यापार संतुलन में 42.16 प्रतिशत का सुधार आया है जो 14.51 बिलियन डॉलर से बढ़कर 20.58 बिलियन डॉलर हो गया।

महामारी के कारण सभी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं लेकिन कृषि क्षेत्र ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कृषि उत्पादों के लिए वृद्धि 28.36 प्रतिशत है जो 2019-20 के 23.23 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2020-21 के दौरान 29.81 प्रतिशत तक जा पहंचा। भारत महामारी की अवधि के दौरान स्टेपल के लिए बढ़ी हुई मांग का लाभ उठाने में सक्षम रहा है।

कृषि क्षेत्र लगातार देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में कार्य कर रहा है। नए कृषि कानून भी इसमें सहायक हो सकते हैं। भारतीय किसानों का डंका देश और विदेश हर जगह बज रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago