Categories: Faridabad

शहर को साफ रखने के लिए “कूड़ा गार्ड” की ली जा रही है मदद

शहर को स्वच्छ रखने के लिए हर कोई अपनी ओर से हर मुमकिन कोशिश कर रहा है, लेकिन फिर भी लोग शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान नहीं दे रहे हैं। जिसकी वजह से शहर में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है और वहां से गुजरने वाले लोगों को मुंह पर कपड़ा रख कर गुजरना पड़ता है।

यही नहीं उस एरिया के रहने वाले लोगों को कई प्रकार की बीमारी का भी शिकार होना पड़ता है। लोगों के द्वारा जहां सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाते थे। वहीं अब कूड़ा ना डालने को लेकर कूड़ा गार्ड तैनात किया जा रहा है।

शहर को साफ रखने के लिए "कूड़ा गार्ड" की ली जा रही है मदद

यानी जिस भी एरिया में या जिस भी चौक पर कोई व्यक्ति कूड़ा डालता है, तो उस चौक पर एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाई जा रही है। जो लोगों से गुजारिश करते हैं कि इस चौक पसर कूड़ा ना डाले। ऐसा ही एक चौक जिले में मौजूद है। जहां पर रात के समय लोगों के द्वारा कूड़ा फेंक दिया जाता था।

जिसके चलते उस चौक के आसपास रहने वाले लोगों व दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही थी। उस परेशानी को देखते हुए वार्ड नंबर 8 के पार्षद ममता के द्वारा उस चौक का सौंदर्यीकरण कराया गया। हम बात कर रहे हैं डबुआ चौक की। डबुआ चौक पर रात के समय व सुबह के समय लोगों के द्वारा कूड़ा फेंका जाता था। जिसके चलते उस चौक पर कूड़े का ढेर लग जाता था।

उस गंदगी को हटाने के लिए उनके द्वारा उस चौक को पहले साफ कराया गया और उसके बाद वहां पर जो भी मरम्मत का कार्य था उसको पूरा किया गया। पार्षद ममता ने बताया कि चौक की साफ सफाई करने के बाद कार्य को पूरा करने के बाद उस चौक पर एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाई गई।

जिसका नाम है रणवीर है। जोकि रात 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक और सुबह 5:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक चौक की देखरेख करता है। इसके अलावा अगर कोई चौक पर कूड़ा डालने के लिए आता भी है तो उसको समझाया जाता है कि यह कूड़ा डालने की जगह नहीं है और उनसे अपील करते हैं कि वह इस चौक पर किसी प्रकार का कोई भी कूड़ा ना डालें।

रणवीर और पार्षद ममता ने बताया कि लोगों को समझाने के बाद उनकी जो मेहनत थी वो रंग लाई और अब उस चौक पर कोई भी व्यक्ति पूरा नहीं डालता है। इसके अलावा उस वार्ड में एक पुलिया टूटी हुई है और उसको भी ठीक कराया जा रहा है। इसी प्रकार के कई कार्य उनके द्वारा करवाए जा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago