Categories: FaridabadHealth

सरकार की नई गाइडलाइंस जारी, COWIN पोर्टल पर जरूरी नहीं है रजिस्ट्रेशन

महामारी की दूसरी लहर लगातार कम होती जा रही है, लेकिन अभी भी खतरा खत्म नहीं हुआ है। अगर महामारी को जड़ से खत्म करना है, तो उसके लिए सभी लोगों को जल्द से जल्द टीकाकरण करवाना होगा। इसके लिए सरकार के द्वारा हर मुमकिन कोशिश की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। यानी अगर कोई व्यक्ति अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और टीका लगा सकता है। इसके लिए उनको पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य नहीं है।

सरकार की नई गाइडलाइंस जारी, COWIN पोर्टल पर जरूरी नहीं है रजिस्ट्रेशन

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के द्वारा ट्वीट करके लोगों को जागरूक किया गया है कि अगर कोई व्यक्ति COWIN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहा है और उसको वैक्सीन लगवानी है। तो वह सीधा सेंटर पर जाकर वहीं पर कर्मचारियों के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और टीका लगवा सकते हैं।

क्योंकि ग्रामीण एरिया में लोग रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे है। उनका टीकाकरण भी नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते सरकार के द्वारा इस नियम में फेरबदल किया गया है। अगर कोई भी व्यक्ति सीधा सेंटर पर जाकर टीका लगवा सकते मिल जाता है। उसके लिए उनके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा यह भी कहा गया है कि इस नियम में फेरबदल होने के चलते टीकाकरण अभियान में भी काफी रफ्तार देखने को मिलेगी। जिससे आने वाले समय में ज्यादा ज्यादा संख्या में लोग अपना टीका करवा सकेंगे।

केंद्र सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए हेल्थ वर्कर व आशा कार्यकर्ता ग्रामीण इलाके और शहरी स्लम इलाकों में जाएगी और लोगों को सीधा सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जागरूक करेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago