Categories: Faridabad

नालियों की सफाई को लेकर निगम के दावें फेल, सड़कों पर भरा हुआ है पानी

नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 9 में काफी लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हो पाई है जिसकी वजह से नालियों का पानी सड़कों पर आ रहा है। स्थानीय निवासियों द्वारा इस समस्या की शिकायत कई बार पार्षद तथा निगम अधिकारियों को की जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।

दरअसल, जिले में जल्द ही मॉनसून की शुरुआत होने वाली है वही अभी तक नगर निगम की ओर से शहर भर के सीवर तथा नालियों की सफाई नही हुई है। सफाई ना होने के कारण सड़कों पर सीवर तथा नालियों का गंदा पानी बिखरा हुआ है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नालियों की सफाई को लेकर निगम के दावें फेल, सड़कों पर भरा हुआ है पानी

वार्ड 9 में प्रिंस स्कूल से लेकर चाचा चौक को ओर जानी वाली सड़क पर नालियों का गंदा पानी बिखरा हुआ है।


एक स्थानीय निवासी ने बताया कि यहां काफी लंबे समय से सड़कों पर पानी भरा हुआ है। इस विषय में कई बार पार्षद तथा निगम अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है।

वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि पार्षद की ओर से यहां पर सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है।आलम यह है कि लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है।

लोगों का कहना है कि गली में गंदगी होने के कारण उन्हें घरों में रहना पड़ता है। घर के बाहर सीवर ओवरफ्लो और कीचड़ से बदबू फैली रहती है। गंदगी की वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है तथा सड़कों पर चलने में भी काफी परेशानी हो रही है। इससे आसपास बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है।


गौरतलब है कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में काफी लंबे समय से सीवर तथा नालियों के समस्या बनी हुई है। निगम अधिकारी समस्या को लेकर योजनाएं तो बहुत बनाते हैं परंतु धरातल पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिलता जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago