चोरी की गई फार्च्युनर कार को क्राइम ब्रांच एनआईटी ने पानीपत से किया बरामद

फरीदाबादः- चोरी किए गए वाहनों के मामले में पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने अधिकारियों व पुलिस ईकाईयों को वाहन चोर के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए गाड़ियों की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया गया है।

निर्देश का अनुपालन करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी की पुलिस टीम ने चोरी की गई लग्जरी कार फार्च्युनर को पानीपत के बड़वाड़ माजरी गाँव से बरामद करने में कामयाबी पाई है।

चोरी की गई फार्च्युनर कार को क्राइम ब्रांच एनआईटी ने पानीपत से किया बरामद

मार्च 2021 में एनआईटी थाने में वाहन मालिक द्वारा उनकी लग्जरी कार फार्च्यूनर को अज्ञात द्वारा चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस द्वारा सूत्रों व तकनीकी मदद से पता चला कि पानीपत के बड़वाड़ माजरी गाँव में नकली राम के बेटे धीरज के घर चोरी की फार्च्यूनर गाड़ी खड़ी है।

बरामदगी की रणनीति बनाते हुए क्राइम ब्रांच की टीम बड़वाड़ माजरी गाँव पहुँची और धीरज के घर की घेराबंदी करने की तैयारी करने लगी। धीरज को जैसे ही पुलिस के आने की सूचना मिली, वह घर छोड़कर भाग गया।

अतः पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए फार्च्यूनर कार बरामद कर ही ली और गाड़ी को अपने साथ फरीदाबाद ले आई।

पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद वाहन को उनके मालिक को सौंप दिया गया।

आरोपी की तलाश जारी है उसको भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago