Categories: Faridabad

किल्लत के बीच शहर के इस चौक पर रिस रहा है रेनीवेल का पानी, प्रशासन बैठा है आंखें मूंदे

जिले के कई वार्ड में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। और लोग समस्या के समाधान के लिए लगातार निगम के चक्कर काट रहे हैं। वही निगम की लापरवाही की तस्वीर नीलम चौक पर देखने को मिल रही है। जहां लगभग 15 दिनों से स्वच्छ पानी सड़क पर बह रहा है।

दरअसल, नीलम चौक पर पाइपलाइन टूटने के कारण स्वच्छ पानी का रिसाव हो रहा है। जिससे स्वच्छ पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है। लेकिन अभी तक किसी भी नगर निगम अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली है।

किल्लत के बीच शहर के इस चौक पर रिस रहा है रेनीवेल का पानी, प्रशासन बैठा है आंखें मूंदे

आपको बता दें कि जिले के लगभग 40 वार्डों में सीवर ओवरफ्लो और पीने की पानी की किल्लत बनी हुई है। इसको लेकर लगातार आमजन पार्षद के घर और नगर निगम लगाते है और नगर निगम के चक्कर काटते हैं। लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है। ऐसे में नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है।

एक तरफ नगर निगम लोगों से अपील करता है कि बारिश के पानी का संग्रह करें और और पानी व्यर्थ ना करें । वहीं दूसरी तरफ ऐसे कार्य नगर निगम को सवालों के कटघरे में खड़ा करता है। बहरहाल अब देखना यह है कि कब तक नगर निगम की अनदेखी से यह पानी ऐसे ही व्यर्थ होगा।

गौरतलब है कि इन दिनों में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के कारण यमुना किनारे लगी रेनीवेल का पानी शहर तक नियमित नहीं पहुंच रहा है। इसके अलावा विभिन्न इलाकों में लगे ट्यूबवेलों के बार-बार खराब होने, कुछ की मोटर बार-बार खराब होने के कारण पेयजल संकट है।

कॉलोनियों में जो ट्यूबवेल भी चल रही है, उनमें अधिकांश पर अवैध रूप से चल रही डेयरी संचालकों का कब्जा है। ऐसे में ट्यूबवेल और रेनीवेल से पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं होने के कारण शहर की आबादी का एक हिस्सा पेयजल संकट की चपेट में हैं, जबकि पूरा शहर भूजल पर ही निर्भर है। वैसे भी गर्मियों में पानी की खपत बढ़ जाती है।



Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago