Categories: India

सुशील कुमार की हत्या की रची जा रही थी साजिश, पुलिसिया जांच में और भी चौका देने वाले हुए खुलासे


पहलवान सागर धनकड़ मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसा ही चौंका देने वाला खुलासा ओलंपियन सुशील कुमार को लेकर हुआ है। छत्रसाल स्टेडियम में ओलंपियन सुशील कुमार की हत्या की साजिश रची जा रही थी। इसकी भनक सुशील कुमार को लग गई थी। पुलिस की जांच में सुशील कुमार की हत्या की साजिश रचने से संबंधित तथ्य सामने आ रहे हैं।

दूसरी तरफ गिरफ्तार पहलवान अनिरूद्ध के कब्जे से उसका मोबाइल व कपड़े बरामद हो गए हैं। आरोपी ने अपने कपड़े धो दिए थे। चार दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने अनिरूद्ध को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में ये बात सामने आ रही है कि छत्रसाल स्टेडियम में सुशील की हत्या की साजिश रची जा रही थी।

सुशील कुमार की हत्या की रची जा रही थी साजिश, पुलिसिया जांच में और भी चौका देने वाले हुए खुलासे

इसकी भनक सुशील कुमार को लग गई थी। इस कारण वारदात वाले दिन यानि चार मई की सुबह सुशील कुमार ने कई पहलवानों को स्टेडियम से भगाया था। इसमें रविन्द्र भिड्डा भी शामिल था। इनको भगाते समय सुशील ने कहा था कि वह उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं और सोनू महाल के लिए फिल्डिंग कर उसे मारना चाहते हो। 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बाबत हत्या करने की बात को लेकर कुछ और तथ्य मिले हैं। पुलिस गिरफ्तार पहलवान अनिरूद्ध को मोबाइल आदि की बरामदगी के लिए जम्मू ले गई थी। मगर उसके वारदात वाले दिन पहने कपड़े और मोबाइल हरियाणा में उसके घर से बरामद हुए हैं। 
 

मोबाइल में किसी तरह की वीडियो नहीं मिली है। आरोपी ने अपने कपड़े धो दिए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल व कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। 

अनिरूद्ध ने बताया कि मौके पर तीन से चार लोगों ने अपने मोबाइल से वारदात की वीडियो बनाई थी। मगर पुलिस को अभी तक प्रिंस के मोबाइल से ही वीडियो मिली है। 

ऐसे में पुलिस जल्द से जल्द अन्य आरोपियों को पकड़कर उनके मोबाइल से वीडियो बरामद करने का प्रयास कर रही है, ताकि सुशील के खिलाफ सबूत एकत्रित किए जा सकें। अभी तक आठ से ज्यादा आरोपी फरार हैं। 
 

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago