Categories: Public Issue

किसानों ने लिया बड़ा फैसला, महापंचायत के बाद करेंगे यह काम

किसानों और सरकार के बीच पिछले छःमहीने से लगातार टकराव जारी है। न सरकार हर मानने को तैयार है और न ही किसान। इसलिए किसान नेताओं ने सभी जिलों में महापंचायत का ऐलान किया है।

नेशनल हाईवे पर धरना दे रहे किसानों का कहना है कि अब आंदोलन की गति तेज होगी। किसान संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि जिले के किसानों की महापंचायत के बाद किसान नेता उत्तर प्रदेश की ओर प्रस्थान करेंगे। भाजपा सरकार को हराने के बाद वे कृषि कानूनों को रद्द कराकर एमएसपी गारंटी बिल बनवाने के लिए काम करेंगे।

किसानों ने लिया बड़ा फैसला, महापंचायत के बाद करेंगे यह काम

दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को छः महीने बीत चुके हैं। अब किसान नेता नेशनल हाईवे पर स्थित अंटोहा चौक पर चल रहे किसान आंदोलन की रफ्तार तेज करने वाले है। किसान संघर्ष समिति द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें उन्होंने यह निर्णय लिया कि जिले के किसानों की महापंचायत के बाद सभी किसान नेता उत्तर प्रदेश की तरफ रुख करेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले वे वहां की भाजपा सरकार को हराने और केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द कराकर व एमएसपी गारंटी बिल बनवाने के लिए काम करेंगे।

किसान नेता रत्न सिंह सौरोत ने कहा कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। वे यूपी के घर–घर जाकर लोगों को अपना दुखड़ा सुनायेंगे। इससे लोग किसानों को अपना सहयोग देंगे।

आपको बता दे कि किसान आंदोलन को छः महीने से ज्यादा हो गया है। केन्द्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों की संख्या में पंजाब के किसान सड़को पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे, इसमें महिलाएं, युवाओं और छात्रों ने भी अपना समर्थन दिया। दिल्ली घटना के बाद पंजाब के अधिकतर किसान घर चले गए और किसान आंदोलन धीरे–धीरे कमजोर होता गया। परंतु किसानों का हौंसला कायम रहा और हरियाणा व यूपी के किसानों ने मोर्चा संभाला जिससे आंदोलन पूरी तरह बदल गया।

किसानों का कहना है कि जब तक तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा और अब हम पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गए हैं। इसलिए सरकार किसी भी प्रकार की गलतफहमी में न रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago