Categories: Featured

ICU में थे भर्ती फिर भी नहीं खोयी हिम्मत, जारी रखी UPSC परीक्षा की तैयारी पहली बार में ही मिली सफलता

कहा जाता है इंसान ICU में अपनी ज़िंदगी और मौत से लड़ रहा होता है। लेकिन इन्होनें ज़िंदगी से लड़ाई तो जीती ही लेकिन पढाई में भी अव्वल रहे। यूपीएससी में सफल कैंडिडेट्स की कहानियां अक्सर आपने सुनी होंगी। सफलता की कहानियां लोगों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। साल 2018 में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनने वाले नवजीवन पवार ने सफलता की राह में आने वाली हर मुश्किल का डटकर सामना किया।

कई युवा इनसे प्रेरणा ले रहे हैं। इनके संघर्ष की कहानी लाखों लोगों के लिए प्रेरणादायक है। लगन से की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। इसका उदाहरण हैं नवजीवन। वह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनका यूपीएससी का सफर बहुत लंबा नहीं रहा। पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता भी मिल गई लेकिन इस छोटे सफर में उनके सामने कई चुनौतियां आईं।

चुनौतियों से भागना नहीं चाहिए। हमेशा डटकर इससे लड़ते रहना चाहिए। एक बार तो उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी तैयारी नहीं रोकी। महाराष्ट्र के गांव में जन्में नवजीवन के पिता किसान थे। बचपन काफी परेशानियों में गुजरा लेकिन नवजीवन पढ़ाई में काफी होशियार थे, इसलिए उनके परिवार वालों ने यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली भेजने का फैसला किया।

ICU में थे भर्ती फिर भी नहीं खोयी हिम्मत, जारी रखी UPSC परीक्षा की तैयारी पहली बार में ही मिली सफलता

यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिये सभी दम लगाकर मेहनत करते हैं। बिना मेहनत के इसमें कुछ हासिल नहीं होता है। दिल्ली में कोचिंग के दौरान एक दिन उनकी तबीयत खराब हो गई। जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उन्हें डेंगू हो गया है। ऐसे में परिवार वालों ने उन्हें अपने पास बुला लिया। यहां नवजीवन को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया।

यूपीएससी की परीक्षा जो देता है वह पढाई में काफी अच्छा होता है। उसकी सुबह और रात पढाई पर ही समाप्त होती है। नवजीवन भी काफी अच्छे थे पढाई में और कड़ी मेहनत से उन्होंने यह परीक्षा पास की।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago