Categories: Uncategorized

पहले पड़ोसी ने महिला के साथ किया बलात्कार , फिर काटा गला, 25 बार घोंपे चाकू…चौंकाने वाली है वजह

देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना को सुनने के बाद इंसानियत से लोगों का भरोसा उठ जाएगा । यहां पूर्वी दिल्ली में 32 साल के व्यक्ति ने अपनी 62 साल की पड़ोसी से पहले बलात्कार किया फिर चाकू मारकर हत्या कर दी। उसपर इस कदर खून सवार था कि महिला को एक या दो बार नहीं बल्कि 25 बार चाकू से मारा।

ऐसी वारदाते जब सामने आती है तो व्यक्ति का इंसानियत से भरोसा उठ जाता है ।कभी कभी छोटी छोटी कहा सुनी एक बड़ी वारदात का रूप ले लेती है ।जिस वजह से समाज में रहने वाले अन्य लोगों को भी डर सताने लगता है ।

पहले पड़ोसी ने महिला के साथ किया बलात्कार , फिर काटा गला, 25 बार घोंपे चाकू…चौंकाने वाली है वजह

खूंखार आदमखोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें ,वारदात पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में हुई थी। महिला सब्जी बेचती थी। उसी को लेकर दोनों में कुछ कहासुनी हुई। उसके बाद पड़ोसी ने हत्या का प्लान बना लिया। आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि उसने उसे 25 बार चाकू मारा। ऐसी दरिंदगी से जान से मारना इंसान नही बल्कि हैवान ही कर सकता है।

13 जून को मिली जानकारी

पुलिस ने कहा है कि उन्हें 13 जून को दोपहर 2:56 बजे न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन में खबर मिली कि एक बुजुर्ग महिला को धर्मशिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस हॉस्पिटल पहुंची तो पाया कि पीड़िता दिल्ली के गांव दल्लूपुरा के पीपल चौक के पास की रहने वाली थी। इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया।

गले में डाला चाकू

हत्यारे ने महिला का गला धारदार हथियार से काट दिया था। पेट पर कई नुकीले घाव पाए गए थे। जांच के दौरान पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की चांज कर रही है। ताकि पूरे मामले की पुख्ता जांच हो सके ।जानकारी के मुताबिक पुलिस का शक है की इस मामले एक और व्यक्ति का हाथ हो सकता है

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

लंबी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने महिला की हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने कई घंटे तक पूछ ताच करने के बाद इस मामले की तहकीकात कर जानकारी दी ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago