Categories: Faridabad

बारिश होने के बाद भी नहीं मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत, जलभाव से भरी सड़के

चिलचिलाती गर्मी से लोगों को अब तक राहत नहीं मिली है। अभी भी लोगों को तपती की गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।जहां मौसम विभाग द्वारा यह बताया गया था कि इस बार मानसून जल्दी दस्तक देगा पर उसके बाद भी मॉनसून अब तक कई क्षेत्रों में नहीं आया है और अनुमान लगाया जा रहा था कि 16 जून से मॉनसून आने की आशंका है,और मौसम मैं थोड़े से बदलाव भी आ जाएंगे।

बारिश होने के बाद भी नहीं मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत, जलभाव से भरी सड़के

जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी,पर उसके बावजूद भी अब तक गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली है।लगातार धूप का सामना लोगों को करना पड़ता है, और लोगों का इस कड़क धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

अगर देखा जाए तो कल रात में लगा था 3 घंटे तक बारिश हुई लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को धूप से राहत नहीं मिली है। अभी भी तापमान बहुत ही ज्यादा है अभी भी गर्मी का एहसास वातावरण में मौजूद है। जहां एक तरफ लगातार 3 घंटे बारिश के कारण जलभराव सड़कों पर देखा गया जैसे अजरोंदा चौक, ओल्ड फरीदाबाद के साथ बहुत जगहों पर जलभराव देखा गया।

लेकिन गर्मी से लोगों को बिल्कुल भी राहत नहीं मिली कभी भी लोग ठंडी हवाएं और मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं, कि जल्द से जल्द मानसून आए और इस चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिले इतनी गर्मी के कारण सबसे ज्यादा बच्चे गर्मी का शिकार हो रहे हैं। उन्हें डायरिया, बुखार, हाथों पर लाल धब्बे पड़ना, खुजली जैसी लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं इतनी गर्मी के कारण भी अभी भी कई जगहों पर बिजली के कट लग रहे हैं।

देखा जाए तो महामारी के कारण लोग अपने घरों में ही बंद है वहीं अगर इस गर्मी में लोगों के घरों में बिजली कट होंगे तो उनको और चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा और इस गर्मी में भी लोग बहुत ही ज्यादा परेशान भी होंगे।

अभी भी लोग मॉनसून के आने का इंतजार कर रहे हैं कि जल्द से जल्द मानसून आए और उनके जिले में ठंडी हवाएं और मौसम में कुछ बदलाव आए और इस चिलचिलाती गर्मी से लोगों को जल्द से जल्द राहत मिले।

By: muskan gautam

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago