Categories: Faridabad

कही आता है टंकी से गंदा पानी, कही आता ही नही है पानी, कुछ इस तरह से शहरवासियों को हो रही है पानी की समस्या

नगर निगम के अंर्तगत आने वाले वार्डों में पीने के पानी की समस्या बनी हुई। वार्ड 38 के अंर्तगत आने वाली विष्णु कॉलोनी के पार्ट बी में पानी की समस्या के चलते वहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहां गली नंबर पांच में लगाया गया पानी का ट्यूबवेल करीब 12 वर्ष पुराना है, जिससे कुछ घरों की आपूर्ति हो पाती है। वहीं गली नंबर एक में एक साल पहले लगाए गए ट्यूबवेल का आज तक कनेक्शन ही नहीं हो सका है। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से भी की है, लेकिन आज तक कोई भी सुनवाई नहीं हो सकी है।

कही आता है टंकी से गंदा पानी, कही आता ही नही है पानी, कुछ इस तरह से शहरवासियों को हो रही है पानी की समस्या

वही सिही गेट इलाके में पिछले एक सप्ताह से दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। लोगों का कहना है कि निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद इलाके में गंदे पानी की सप्लाई लगातार जारी है। इस कारण उन्हें काफी परेशानियों हो रही है।
लोगों का कहना है कि वह निगम से बदबूदार पानी आने की शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद अभी तक निगम की ओर कोई समाधान नहीं किया गया है। इस कारण बाहर से पानी के टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं।

वहीं, निगम के एसडीओ जगबीर का कहना है कि लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की समस्या हो गई थी। जिसका काम जारी है। फिर भी इलाके में कर्मचारी को मौके पर भेजकर पानी की जांच कराई जाएगी। जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पूरे शहर में इस समय पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है वहीं नगर निगम अभी योजना बनाने में ही व्यस्त है।

पिछले दिनों हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शहर भर में टैंकरों से पानी सप्लाई किया जाएगा वहीं अभी तक इसको लेकर पूर्ण योजना नहीं बनाई गई है ऐसे में है सोचने का विषय है कि आने वाले दिनों में कब तक लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago