Categories: FaridabadHealth

कार्यवाही नहीं कर रहे पर फरीदाबाद जिले के उच्च अधिकारियों पर हो सकती है एफ आई आर दर्ज

अरावली की वादियों को कुछ लोग मिलकर को बर्बाद कर रहे हैं और साथ ही साथ हमारे पर्यावरण को भी खराब करने की कोशिश कर रहे है। जिससे आने वाले समय में कहीं हमें स्वच्छ हवा के लिए दर-दर भटकना ना पड़े। जहां देखा गया है कि महामारी ने हमें सिखा दिया है कि कैसे स्वच्छ बनाना है और अगर अपने पर्यावरण को स्वच्छ नहीं रखेंगे तो हमें आने वाले समय में बहुत चीजों के लिए दर-दर भटकना होगा।

सेव अरावली के मेंबर जितेंद्र भड़ाना के द्वारा सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को शिकायत की गई है इसलिए मैंने कहा है कि गुड़गांव के लोगो की तरफ लगातार कूड़ा डालने की वजह से हमारे जैवविविधता को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

कार्यवाही नहीं कर रहे पर फरीदाबाद जिले के उच्च अधिकारियों पर हो सकती है एफ आई आर दर्ज

कुछ दिन पहले तीन दिन और दो रातों के लिए उस कूड़े को जलाया गया, तो वातावरण दूषित हुआ और इससे काला धुआं भी उड़ा जो हवा में मिलकर लोगों को दूषित हवा पहुंचा रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य में भी बहुत ज्यादा प्रभाव डाल रहा है।

इससे जो हमारी अरावली की मिट्टी है उस पर भी बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ा है। उस कूड़े को जलाने के कारण वहां की मिट्टी को भी खराब हो चुकी है और साथ ही साथ वहां के रहने वाले बेजुबान जानवरों का भी रहना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गया है।

इतना सारा कूड़ा डाल कर उसको उठाने की बजाए  उसको जला देना बहुत ही शर्मनाक बात है। हमारे वातावरण को बहुत ही ज्यादा दूषित किया गया। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि इसको लेकर उनके द्वारा नगर निगम फरीदाबाद, नगर निगम गुरुग्राम पोलूशन कंट्रोल बोर्ड, स्थानीय चौकी को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

अब उनके द्वारा सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को लेटर लिख कर गुजारिश की है कि डीएफओ फरीदाबाद , नगर निगम फरीदाबाद, नगर निगम गुरुग्राम, फरीदाबाद पुलिस, डी सी फरीदाबाद व हरियाणा स्टेट पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के खिलाफ एफ आर आई दर्ज की जाए। ऐसे ही चलता रहा तो हमारा वातावरण 1 दिन बहुत ही ज्यादा दूषित हो जाएगा और हमें स्वच्छ वातावरण के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago