Categories: Faridabad

एफएमडीए के लोगो में दिख रहा है अधूरा मंझवाली पुल, लोग ले रहे है चुटकी

स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल हो चुके कलपुर्जों की नगरी फरीदाबाद को और भी अधिक स्मार्ट बनाने के लिए एफएमडीए (फरीदाबाद महानगर डेवलपमेंट अथॉरिटी) की स्थापना की गई है। यह अथॉरिटी शहर को विकसित करने के लिए काम करेगी वहीं आज एफएमडीए के लोगो की घोषणा की गई है।

एफएमडीए के लोगो को एक नजर में देखने में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के ड्रीम प्रोजेक्ट मंझावली पुल की तस्वीरें कौंध रही है। आपको बता दें कि शहर के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने जब सांसद पद की शपथ ली थी तब उन्होंने मंझावली पुल को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया था परंतु अभी तक इस पुल का उद्घाटन नहीं हो पाया है।

एफएमडीए के लोगो में दिख रहा है अधूरा मंझवाली पुल, लोग ले रहे है चुटकी

शहर में भाजपा की सरकार को बने हुए 7 साल का समय बीत चुका है परंतु अभी भी यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया है।

राजनीतिक विशेषज्ञ इस अधूरे पड़े प्रोजेक्ट को एफएमडीए के लोगो से जोड़कर देख रहे हैं। एफएमडीए के लोगो में एक निर्माणाधीन पुल की तस्वीर, एक नदी की तस्वीर दिखाई गई है जिसे मंझावली के अधूरे प्रोजेक्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।

मंझावली से खेड़ी पुल की तरफ आने वाली सड़क की चौड़ाई को बढ़ाया जाना है। वहीं गांव मंझावली और चीरसी में बाईपास सड़क बनाई जाएगी। पुल की कनेक्टिविटी के लिए लगभग 24 किलोमीटर लंबी परियोजना पर काम हो रहा है।

इसके तहत 19 किलोमीटर सड़क हरियाणा और 5 किलोमीटर सड़क उत्तर प्रदेश में बनाई जानी हैं। मंझावली गांव में यमुना नदी पर 600 मीटर लंबा फोर लेन पुल बनाया जाना है। पुल निर्माण के बाद ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद की दूरी मिनटों की रह जाएगी। फिलहाल ग्रेटर नोएडा पहुंचने में दो घंटे का समय लगता है। अब तक इस पुल का लगभग 40 से 50 प्रतिशत कार्य हो चुका है।

कब क्या हुआ
मंझावली में पुल निर्माण की आधारशिला 15 अगस्त 2014 को रखी गई थी। पुल निर्माण पर लगभग 120 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह पुल शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सभी जून तक पुल के आवागमन के लिए चालू होने की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि धरातल पर अब भी कई मुसीबतें सामने आ रही हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago