Categories: CrimeFaridabad

अगर आप की बालकनी में भी बारिश का पानी होता है जमा, तो आपके साथ भी हो सकती है यह घटना, जानिए क्या

मानसून आने वाला है और उसके बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या देखने को मिलेगी। लेकिन शहर में ही नहीं बल्कि हमारे घरों में भी कई बार पानी भर जाता है। जिसके चलते हम सावधानी नहीं बरतते हैं और कोई बड़ी घटना हमारे साथ घटित हो जाती है।

इसीलिए मॉनसून आने से पहले अपने घर में जिस जगह पानी भरता है उसको ठीक करवा ले। ताकि इस मानसून के दिनों में आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े और आपके साथ कोई घटना घटित ना हो।

अगर आप की बालकनी में भी बारिश का पानी होता है जमा, तो आपके साथ भी हो सकती है यह घटना, जानिए क्या

क्योंकि बुधवार देर रात हुई बारिश के चलते एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हम बात कर रहे हैं आरपीएस सोसाइटी के टावर बी में रहने वाले नीरज की। जैसे कि आप सभी जानते हैं बुधवार देर रात करीब 2:00 बजे बहुत तेज बारिश हुई।

जिसके चलते शहर में जगह-जगह पानी तो भर गया। लेकिन कई सोसाइटी की बालकनी में भी पानी भर गया। नीरज हर रोज सुबह उठकर बालकनी में कसरत करते हैं। गुरुवार को भी कसरत करने के लिए बालकनी में आए। लेकिन बरसात का पानी भरा होने के चलते कसरत करने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह सोसाइटी की 6 मंजिल से नीचे गिर गए और नीचे गिरने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह जब एकदम से धड़ाम की आवास आई तो सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बाहर निकल कर देखा।

तो पाया कि नीरज जमीन पर लहूलुहान की हालत में पड़ा हुआ था। जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि बरसात का पानी बालकनी में भरा होने की वजह से उसका पैर फिसल गया और वह छठी मंजिल से नीचे गिर गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago