Categories: FaridabadHealth

स्वास्थ्य केंद्रों पर कुछ सेवा शुरू तो कुछ रहेगी बंद,जानिए क्या है सेवाएं

महामारी का जो दौर है वह अब कम होता जा रहा है, जिसके चलते कुछ सुविधाएं स्वास्थ्य केंद्रों पर बंद कर दी गई थी। लेकिन अब उस सुविधाओं को दोबारा से सुचारू रूप से चलाने के लिए निदेशालय की ओर से आदेश आ चुके हैं।

वहीं शुक्रवार को जिले के निजी अस्पताल व क्लीनिक की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। यह सेवाएं सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर के 2:00 बजे तक बंद रहेंगे। इसमें सिर्फ ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं सभी प्रकार की चाल रूप से चलेगी।

स्वास्थ्य केंद्रों पर कुछ सेवा शुरू तो कुछ रहेगी बंद,जानिए क्या है सेवाएं

आज ओपीडी रहेगी बंद

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की प्रधान डॉ पुनीता असीजा ने बताया कि 18 जून यानी शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक निजी अस्पताल व क्लीनिक की ओपीडी सेवाएं पूर्ण रुप से बंद रहेंगी। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से चलेगी।

उन्होंने बताया कि महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी डॉक्टर अपने-अपने अस्पताल व क्लीनिक पर ही इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और इसी बीच कुछ डॉ डीसी यशपाल यादव को भी ज्ञापन सौंपेंगे। उनकी मांग है कि महामारी के दौर में डॉक्टरों ने मरीजों की जान बचाई। लेकिन उसी दौरान कई डॉक्टरों के साथ परिजनों ने मार पिटाई की।

उनकी सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा कोई भी कानून नहीं बनाया गया है। इसीलिए वह केंद्र सरकार से गुजारिश कर रहे हैं कि डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर एक सख्त कानून बनाया जाए और अगर कभी डॉक्टर के साथ मार पिटाई होती है। तो तुरंत एफ आई आर दर्ज हो और उसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए।

ऑपरेशन सेवाएं हुई शुरू

करीब डेढ़ महीने पहले महामारी का दौर अपने चरम पर था। उस समय बीके अस्पताल की ओपीडी का समय अभी बदल दिया गया था। महामारी के दौर में ओपीडी का समय सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक कर दिया गया था और उसके बाद अगर कोई मरीज डॉक्टर से उपचार करवाना चाहता है।

तो वह ई संजीवनी यानी वीडियो कॉल करके डॉक्टर से उपचार ले सकता है। वही बीके अस्पताल में होने वाले ऑपरेशन सेवाओं को भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। सिर्फ इमरजेंसी ऑपरेशन की सुविधा चल रही थी। जिसमें गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन ऑपरेशन किए जा रहे थे।

वहीं अब सभी प्रकार के ऑपरेशन की सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने का आदेश निदेशालय की ओर से आदेश आ चुका है। इसलिए बुधवार से सभी प्रकार के ऑपरेशन बीके अस्पताल में शुरू हो चुके हैं। अब अगर किसी मरीज को कोई ऑपरेशन बीके अस्पताल में करवाना है तो वह आसानी से तारीख लेकर करवा सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago