Categories: Uncategorized

वरिष्ठ नागरिक कमेटी ने पुलिस उपायुक्त को भेंट की 200 प्रोटेक्शन किट

फरीदाबादः- देश में महामारी की दूसरी लहर विदा ले रही है। ऐसे में लंबे समय से कोरोना वारियर्स के रूप में विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की सफल तैनाती जहाँ, गौरवान्वित करने वाली है।ऐसे में लगभग जन-जीवन सामान्य होते ही, बतौर कोरोना वारियर्स द्वारा कोविड काल में किए-गए सराहनीय कार्य के लिए आम जनमानस में पुलिस की मानवीय छवि और स्पष्ट हुई है।

विदा लेती इस दूसरी लहर के लापरवाह संक्रमण से पुलिस कर्मियों को बचाने का प्रयास करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन आगे आकर अपने-अपने तरह से योगदान दे रहे हैं।सामाजिक संगठन लोगों को जागरूक करने से लेकर कोरोना प्रोटेक्शन कीट तक मुहैय्या कराने में लगे हैं।
  

वरिष्ठ नागरिक कमेटी ने पुलिस उपायुक्त को भेंट की 200 प्रोटेक्शन किट

इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिक सर्वोच्च कमेटी की ओर से फरीदाबाद पुलिस मुख्यालय को 200 कोरोना प्रोटेक्शन कीट सप्रेम भेंट की गई।

कीट में एक फेस शिल्ड, तीन N-95 मास्क, 25 विटामिन-C की गोलियां, हैंड सैनिटाइजर और O.R.S. के पैकेट शामिल हैं।

प्रोटेक्शन कीट सौपंते हुए संगठन के सदस्य एचएस मलिक, जेपी मल्होत्रा, अशोक नेहरा और सुरेंद्र सिंह ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस सही मायने में “ जनता की पुलिस ” होने का उत्तरदायित्व निभा रही है।

पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्पित जैन ने पुलिस मुख्यालय की ओर से कोरोना प्रोटेक्शन कीट की भेंट स्वीकार करते हुए वरिष्ठ नागरिक सर्वोच्च संगठन के सदस्यों को उनके इस योगदान के लिए धन्यवाद कहा व संगठन के कार्यों के लिए आभार प्रकट किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago