Categories: Featured

लोग एक-दो पौधे नहीं लगा पाते, और इन्होनें अकेले लगा दिए 8 लाख से ज्यादा पौधे

ट्री मैन के नाम से प्रसिद्ध विष्णु लांबा को कौन नहीं जानता। उनकी लगन पेड़ – पौधों से शुरू होती है और उन्हीं पर खत्म होती है। ये कहते तो सब हैं कि पेड़ काटने की वजह से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है और इस वजह से काफी दिक्कतें भी हो रही हैं। लेकिन, बहुत ही कम लोग होते हैं, जीवन में लगातार पौधे रहते हैं और इस पर्यावरण के लिए अपनी ओर कुछ योगदान करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने कम होती हरियाली को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

पूरी दुनिया आज पर्यावरण संकट के दौर से गुजर रही है। विष्णु लांबा बिना किसी स्वार्थ के पौधारोपण का काम कर रहे हैं और अभी तक लाखों पेड़ लगा चुके हैं और उनकी टीम ने मिलकर करोड़ों पेड़ों को बचाने का काम किया है।

लोग एक-दो पौधे नहीं लगा पाते, और इन्होनें अकेले लगा दिए 8 लाख से ज्यादा पौधे

सरकार की अनदेखी और लोगों में जागरुकता की कमी के कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संकट तेजी से बढ़ता जा रहा है। विष्णु लांबा ने पर्यावरण के लिए काम करने के लिए ना सिर्फ अपना घर छोड़ दिया, बल्कि वो पिछले 25 सालों से प्रकृति को भगवान मानकर उसकी सेवा कर रहे हैं। विष्णु लांबा के पर्यावरण के प्रति काम को देखकर उन्हें लोग ट्रीमैन ऑफ इंडिया के नाम से जानते हैं।

पशु-पक्षियों और जल की उपलब्धता पर भी संकट गहराता जा रहा है। इन सबके बावजूद इन्होनें पर्यावरण की रक्षा के लिए ना सिर्फ पिता का घर बार छोड़ दिया, बल्कि वह पिछले 27 सालों से प्रकृति को परमात्मा मानकर उसकी हिफाजत में जुटा है। विष्णु लांबा बिना सरकारी सहयोग के अब तक करीब साढ़े आठ लाख पेड़ लगा चुके हैं और उन्होंने अपनी जान पर खेलकर करीब 13 लाख पेड़ों को बचाया है और 11 लाख से ज्यादा पौधे बांट भी चुके हैं।

विष्णु लांबा के अथक प्रयासों से आज समाज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक नई क्रांति का सूत्रपात हुआ है। विष्णु लांबा ने राजस्थान के टोंक में एक छोटे से गांव अपने इस काम की शुरुआत की थी और अब उनकी मुहिम से देश के 22 राज्यों के लाखों युवा जुड़ चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago