Categories: Faridabad

राजस्थान में हुई इस घटना की वजह से देरी से आ सकता है मानसून

दिन प्रतिदिन से चिलचिलाती गर्मी बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से लोगों ने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है। इस गर्मी से राहत के लिए जिले के लोगों को  बस मानसून का इंतजार है। लेकिन अभी जिलेवासियों को मानसून के लिए कुछ ओर दिन इंतजार करना पड़ेगा।

क्योंकि राजस्थान के ऊपर बन रहा है साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जिसकी वजह से वह प्रदेश में मानसून को आने से रोक रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 15 जून को मानसून आने की संभावना थी। लेकिन राजस्थान में जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। उसकी वजह से मानसून के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा।

अगर हम तापमान की बात करें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री मापा गया। इसके अलावा शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री बताया जाएगा।

जैसे कि आप सभी जानते हैं कि दिन के समय तो चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान रहते हैं। वहीं शाम ढलते ही मौसम में ठंडक आ जाती है जिसकी वजह से लोगों को कुछ राहत मिलती है।

राजस्थान में हुई इस घटना की वजह से देरी से आ सकता है मानसून

लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को मानसून का इंतजार है मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव व राजस्थान के ऊपर बने एक साइक्लोन सरकुलेशन के कारण राज्य में मानसून 21 जून तक आने की संभावना है मगर हम उत्तर और पश्चिम क्षेत्रों में बात करें तो 19 व 20 जून को ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी या या फिर यू कहे हल्की बारिश होने की संभावना है।

मानसून में देरी आने की वजह से किसानों के चेहरे पर उदासी देखने को मिल रही है। क्योंकि सरकार के द्वारा किसानों को ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि प्रदेश के कई जिलों में ग्राउंड वाटर लेवल कम हो चुका है।

इसीलिए सरकार के द्वारा अभी तक किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। इसलिए किसानों को सबसे ज्यादा मानसून का इंतजार था। लेकिन मॉनसून में देरी हो रही है तो किसानों की फसलों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago