Categories: Politics

भीड़ देख भाग गए अधिकारी : कुर्सी पर बैठ गई सीमा बोली इस पर तुम्हारा कोई हक नही

इस भीषण गर्मी में मनुष्य के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण है। नरवाना शहर के लोग पिछले कुछ दिनों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों के शिकायत करने के बावजूद इसका कोई समाधान नहीं किया गया। गुस्से में आकर लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन किया।

शहर के कई वार्डों में लोग कुछ दिनों से पीने के पानी की किल्लत को लेकर परेशान हैं। इलाके में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पानी के बिना लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने कई बार इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग से की। परंतु कोई सुनवाई नहीं की गई। जिससे परेशान होकर लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में जाकर मटका फोड़ प्रदर्शन कर अपना गुस्सा दिखाया।

भीड़ देख भाग गए अधिकारी : कुर्सी पर बैठ गई सीमा बोली इस पर तुम्हारा कोई हक नही

संबंधित विभाग के एक्सईएन लोगों को प्रदर्शन करता देख कार्यालय से भाग खड़े हुए। प्रदर्शन में पुरुष व महिलाएं दोनों शामिल थे। प्रदर्शन कर रही महिलाओं में से एक महिला एसडीओ के कुर्सी पर आकर बैठ गई। महिला का नाम सीमा बताया जा रहा है।

सीमा का कहना है कि जब अधिकारी पानी नहीं दे सकते तो उन्हें कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं। साथ ही यह भी कहा कि अगर अधिकारी काम नहीं करेंगे तो हम यहां बैठकर लोगों की समस्या सुनेंगे। इस दौरान एसडीओ कमरे के बाहर खड़े थे।

हंगामा बढ़ने से स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया व शांत करवाया। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारी हमें गुमराह कर रहे हैं और इस प्रकार प्रदर्शन करने पर मजबूर कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी के दिनों में पीने के पानी की कितनी आवश्यकता होती है। इस बात से अधिकारी अच्छी तरह वाकिफ है परंतु फिर भी हमारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे है, न ही इसे गंभीरता से ले रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago