Categories: Featured

रिलायंस इंडस्ट्रीज के वाइस प्रेसिडेंट ने छोड़ी लाखों रुपए की नौकरी, अब इस वजह से बन गए हैं सन्यासी

हर किसी को अपने जीवन में सुख और खुशियां चाहिए होती हैं। कभी – कभी सुख और ख़ुशी तो होती है लेकिन आंतरिक ख़ुशी नहीं मिल पाती। व्यक्ति अपने जीवन को आरामदायक के लिए जिंदगी भर मेहनत करता है। तमाम तरह की सुख सुविधाएं बटोरता है। लेकिन कई बार उन्हीं सुख सुविधाओं को अचानक से त्याग देते है।

किसी के मन में क्या चल रहा है यह कहना बहुत ही कठिन है। इसका जवाब किसी के पास नहीं होता है। आईआईटी बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके प्रकाश शाह अब सन्यासी बन गए हैं। दुनिया की मोह-माया को छोड़कर अब वे भिक्षा मांग कर अपनी जिंदगी गुजारेंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के वाइस प्रेसिडेंट ने छोड़ी लाखों रुपए की नौकरी, अब इस वजह से बन गए हैं सन्यासी

उनके इस कदम से सभी हैरान हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है। उनकी ज़िंदगी काफी बढ़िया चल रही थी। पिछले साल ही रिलायंस के वाइस प्रेसिडेंट के पद से रिटायर हुए थे। वे बहुत अच्छी सैलरी पा रहे थे, लेकिन अब वे सारे सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर एक भिक्षुक की तरह जीवन जिएंगे। उन्होंने एक जैन मुनि से दीक्षा ली है।

प्रकाश के पास किसी चीज़ की कमी नहीं थी। हर ख़ुशी उनके पास थी। गृहस्थ जीवन को त्याग कर सन्यासी बनने के प्रकाश के इस फैसले में उनकी पत्नी नैना ने भी बराबर का साथ दिया। दोनों ने मुंबई में जैन धर्म के अनुसार दीक्षा ली। अब वे दोनों सादे कपड़े पहनेंगे और भिक्षा में मिले भोजन पर गुजारा करेंगे। बताया जाता है कि प्रकाश शाह पहले ही दीक्षा लेना चाहते थे, लेकिन महामारी की वजह से उनकी यह योजना एक साल के लिए टल गई थी।

जैसा हम सोचते हैं किसी की ज़िंदगी के बारे के अक्सर वह ख्याल झूठे निकल आते हैं। प्रकाश के सबकुछ था लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी राह अलग चुनी। हमें निरंतर अच्छे कर्म करने चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago