Categories: Uncategorized

AAP पार्षद ने तलाक के लिए ठहराया भाजपा विधायक को ज़िम्मेदार, कही ये बात

भारत मे सियासी उठापटक आम बात बात है। आये दिन पार्टियां व उनके नेता एक दूसरे पर आरोप लगाते रहते है। परंतु अब की बार जो मामला सामने आया है उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।मामला है गुजरात के सूरत का, जहाँ आम आदमी पार्टी की एक पार्षद ने अपने तलाक के लिए BJP विधायक को ज़िम्मेदार ठहराया है।

सूरत नगर निगम बोर्ड नंबर तीन की पार्षद रुता दूधगरा ने अपने पति से तलाक के लिए BJP विधायक वी डी झालावाड़िया को ज़िम्मेदार ठहराया है।

AAP पार्षद ने तलाक के लिए ठहराया भाजपा विधायक को ज़िम्मेदार, कही ये बात

पार्षद रुता का आरोप है कि BJP विधायक ने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए 3 करोड़ रुपये की रिश्वत का प्रस्ताव दिया।

रुता का कहना है कि इससे पहले उनके पति चिराग को भी ऐसी ही पेशकश की थी। हालांकि रुता ने भाजपा विधायक को पार्टी में शामिल होने से मना कर दिया परंतु उनके पति ने भाजपा विधायक की बात मानकर पार्टी में शामिल हो गए। रुता के मुताबिक यह सौदा 25 लाख रुपये में हुआ।

रुता ने कहा- “मैंने अपने पति के बजाय अपने मतदाताओं को चुना और तीन हफ्ते पहले तलाक हो गया।” व इसके अलावा उन्होंने भाजपा विधायक को इसका ज़िम्मेदार ठहराया।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह कभी भी भाजपा में शामिल नहीं होंगी क्योंकि उनके मतदाताओं ने उन्हें भरोसे के साथ इस मुकाम पर पहुंचाया है और वह अपने मतदाताओं के इस भरोसे पर हमेशा खरी उतरेंगी।

वहीं भाजपा विधायक वी डी झालावाड़िया ने इन आरोपो को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी पार्षद व उनके पति को पार्टी में शामिल होने के लिए किसी भी तरह की राशि नही दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago