Categories: CrimeFaridabad

जानिए हेड कांस्टेबल ने किस केस की सुनवाई करने के लिए ली रिश्वत

कहते हैं कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए होती है, लेकिन कई बार ऐसा काम कर देती है। जिसके लिए हमें उनके खिलाफ खड़ा होना पड़ता है। जब भी कोई पीड़ित अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास जाता है तो आरोपी पक्ष के साथ समझौता करवाने की कोशिश करते है।

लेकिन पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्षमें समझौता होने के बाद भी पुलिस कुछ ना कुछ दोनों पक्षों से ले लेती है। पैसे या फिर यू कहे की रिश्वत लेने के बाद भी कई बार पुलिस पकड़ी नहीं जाती है। क्योंकि पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष यह सोचता है कि इनके खिलाफ कौन जाएगा, पैसे गए तो गए।

जानिए हेड कांस्टेबल ने किस केस की सुनवाई करने के लिए ली रिश्वत

लेकिन कई बार जागरूक लोग ऐसे कदम उठा लेते हैं कि उनको लगता है कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है और उनका काम है कि वह हमारी जो शिकायत है उस पर कार्यवाही करें। इसी के चलते ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में देखने को मिला। जहां लड़ाई झगड़े के मामले में समझौता करवाने के बाद हेड कांस्टेबल के द्वारा ₹4000 रिश्वत लेने का मामला सामने आया है।

विजिलेंस टीम से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 28 पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल पवन के पास कुछ दिन पहले एक लड़ाई झगड़े का मामला सामने आया था। पीड़ित और आरोपी पक्ष में समझौता करवा दिया गया था। लेकिन उसके बाद पवन के द्वारा ₹4000 रिश्वत मांगी गई। जिसके बाद ओल्ड फरीदाबाद के रहने वाले मोहित गोयल ने हेड कॉन्स्टेबल पवन को जब ₹4000 दिए तो उस समय उनके द्वारा एक वीडियो बना ली गई और वीडियो के साथ विजिलेंस टीम को शिकायत दी गई थी।

हेड कॉन्स्टेबल पवन ने लड़ाई झगड़े के मामले को समझौता करवाने पर ₹4000 रिश्वत ली है। उसी आधार पर हेड कांस्टेबल पवन के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। विजिलेंस टीम का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद से हेड कॉन्स्टेबल पवन फरार है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। विजिलेंस टीम में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago