Categories: Featured

इस किसान ने कड़ी मेहनत से बदली अपनी किस्मत, डेढ़ एकड़ में ऐसे कमा रहे पांच एकड़ खेती से ज्यादा मुनाफा

किसानों को पिछले कुछ वर्षों के दौरान खेती-बाड़ी में मोटा मुनाफा होने लगा है। किसान को अब अपनी मेहनत के दाम मिलने लगे हैं। छोटी जोत वाले किसानों को प्रगतिशील किसान राजकुमार सैनी से सीख लेनी चाहिए। मात्र डेढ़ एकड़ जमीन में बागवानी व सब्जी की फसल लेकर इतना कमा लेते हैं, जितना पांच एकड़ जमीन में गेहूं, धान व कपास की फसल उगाने वाला किसान नहीं कमा पाता।

आइडिया आपको कहीं से भी मिल सकता है। बस आपको उस आइडिया पर काम करने की ज़रूरत होती है। जींद के किसान राजकुमार सैनी डेढ़ एकड़ जमीन में आलूबुखारा व आड़ू का बाग लगा रखा है। पौने किला जमीन में आलूबुखारा व पौना किला में आड़ू का बाग है। आलूबुखारा वाले बाग में दस पेड़ माल्टा व दो लाइन में नींबू के पेड़ भी हैं। इस बार लॉकडाउन में आलूबुखारा का बाग करीब सवा लाख रुपये में बिक गया और करीब दस हजार में माल्टा की फसल बिकी।

खेतों में हल्दी के पौधों की देखभाल करते किसान राजकुमार सैनी।

अगर किसी चीज़ में कभी – कभी कुछ बदलाव किये जाएं तो यह हमें बहुत फायदा देता है। अब यह सर्दी आते ही आलूबुखारा के पौधों के बीच मेथी की फसल ले लेंगे। नींबू भी हर साल सात-आठ हजार रुपये का बिक जाता है। देशभर में अब यह सोच समाप्त होने लगी है कि खेती – बाड़ी बस नुकसान का सौदा है। यह एक पॉजिटिव बात है।

वर्तमान में अनेकों युवा खेती की तरफ अपना रुझान दिखा रहे हैं। आज अनेकों लोग खेती कर अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं। आड़ू के बाग के बारे में राजकुमार बताते हैं कि अब इस बाग में आंधी के कारण कई पौधे टूट गए हैं। चार साल पहले जब पौने किलो में आड़ू के पौधे पूरी तरह लहलहा रहे थे, तब 1.80 लाख रुपये में बेचा था। इस बार लॉकडाउन में 90 हजार रुपये का आड़ू बिक गया। आड़ू बिकते ही नीचे हल्दी व अरबी की फसल लगा दी।

खेती करना इतना आसान नहीं है लेकिन फिर भी आज अनेकों लोग इसी क्षेत्र में अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं। जब मन कुछ और करना चाहता है तो उसी की तरफ आपका दिमाग भी दौड़ता है। इस किसान ने भी यही कर दिखाया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago