Categories: Uncategorized

प्रदेश में बढ़ेगा निवेश व रोज़गार,सरकार लाने जा रही है यह नई योजना


चंडीगढ़:हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार हरियाणा में निवेश एवं रोजगार बढ़ाने के लिए निरंतर नए-नए अवसर पैदा कर रही है, इस दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और मजबूत कदम बढ़ाते हुए हरियाणा को ‘डाटा सेंटर हब’ के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द नई ‘डाटा सेंटर पॉलिसी’ लेकर आएगी और ताकि विदेशी कंपनियां प्रदेश में डाटा-सेंटर खोलने के लिए आकर्षित हों।

प्रदेश में बढ़ेगा निवेश व रोज़गार,सरकार लाने जा रही है यह नई योजना


उपमुख्यमंत्री, जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक करके कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से ‘डाटा सेंटर पॉलिसी’ के गठन के लिए सुझाव भी लिए।


बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला ने बताया कि उद्योगों में डाटा सेंटर एक नया क्षेत्र है, इससे राज्य को निवेश एवं रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि नई डाटा सेंटर पॉलिसी बनने से फरीदाबाद, साइबर सिटी गुरुग्राम जैसे हरियाणा के बड़े शहरों में डाटा सेंटरों को और बढ़ावा मिलेगा। यही नहीं मुंबई जैसे बड़े शहरों से भी डाटा सेंटरों को हरियाणा में लाने के लिए आकर्षित किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि कई विदेशी कंपनियां भारत में अपना डाटा सेंटर बनाना चाहती हैं। प्रदेश सरकार राज्य को देश का एक बड़ा डाटा सेंटर के हब के रूप में विकसित करना चाहती है। इसके लिए प्रदेश सरकार नई पॉलिसी बना रही है ,उसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इस नई पॉलिसी के लिए देश की जानी-मानी करीब डेढ़ दर्जन बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के सुझाव भी लिए गए हैं ।


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिस तेजी से विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है, उससे उन्हें उम्मीद है कि आगामी जुलाई माह में ‘डाटा सेंटर पॉलिसी’ तैयार हो जाएगी और उसके बाद इसको लागू कर दिया जाएगा।


इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के प्रधान सचिव श्री विनीत गर्ग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक साकेत कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago